धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेहौड़ा गांव निवासी अंजली पुत्री विजेन्द्र ने शुक्रवार को सुबह मां की डांट से नाराज होकर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे वह झुलस गयी। परिजनों ने इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
युवती को उसकी मां ने सुबह किसी बात को लेकर डांट दिया था। उसके बाद मां खेत में गेहूं काटने चली गई। मां के डांट से नाराज अंजली घर मे किसी को न देख खुद पर मिट्टी का तेल डालकर अपने शरीर मे आग लगा ली। आग लगने के बाद उसकी चीख सुनकर आस पास के लोग व उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह जल रही थी। लोगों ने आग को बुझाया और 108 एम्बुलेन्स से गंभीर रूप से झुलसी अंजली को जिला अस्पताल भिजवाया।