जौनपुर। पूरे देश में जहां कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन कर दिया गया। वहीं सड़क पर बेवजह चलने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस कभी उठक बैठक, कभी आरती तो कभी कछुवा चाल चलाकर लोगों को सबक सिखाती है।
शनिवार को जौनपुर पुलिस ने सड़क पर फालतू चलने वालों के लिए अलग तरीके इजात किया है। लोगों को समझाने के लिए पुलिस ने एक नया तरीका निकाला। सड़क पर आने जाने वाले फालतू लोगों को रोककर उनके माथे पर काला टीका लगाया गया। इस टीका का उद्देश्य यह है कि जब टीका लगाए लोग घर पहुंचेंगे तो लोगों द्वारा पूछा जाएगा कि यह टीका क्यों लगाया गया। जिसे बताने के लिए मजबूर होंगे और बताएंगे कि हमने लॉकडाउन का पालन नहीं किया है। वहीं लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस टीम के साथ नगर की सड़कों पर लोगों का राजतिलक व काला ठीका लगाकर लोगों को संदेश देने का काम कर रहे हैं। जब लोग अपने घरों में जाएंगे तो लोग पूछेंगे कि आपको काला टीका क्यों लगाया गया। जिस पर वे कहेंगे कि लॉकडाउन का नियम तोड़ा था।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का 100 प्रतिशत पालन कराना ही जौनपुर पुलिस का उद्देश्य है। 24 घण्टे लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। सड़कों पर फालतू चलने वालों के लिए पुलिस ने यह अभियान शुरू किया है। लाख समझाने के बावजूद लॉकडाउन का नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने काला टीका लगाया। उनको सबक सिखाने का प्रयास किया गया क्योकिं वे लोग सबक सीख सकें और कोरोना संक्रमण से जिले को बचाया जा सके।