जौनपुर: थाना परिसर में आग लगने से पुलिसकर्मियों में हड़कं...
जौनपुर: थाना परिसर में आग लगने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप, आग लगने से डंपिंग यार्ड में रखी आठ गाड़ियां जली सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय था...
May 02, 2024
लापता युवक का शव कुवे में मिलने से गांव में फैली सनसनी
Namo TV Bharat January 23, 2021
जौनपुर : सूरतपुर पलिया गांव से एक पखवारे पूर्व रहस्यमय स्थिति में लापता हुए युवक का शुक्रवार को कुएं में संदिग्ध हाल में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शाम को कुछ ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे तो कुएं से तेज दुर्गंध महसूस हुई। ग्रामीणों टार्च से कुएं में देखा तो युवक का शव दिखा। मौके पर आई पुलिस ने शव को निकलवाया।
मृतयुवक की पहचान उसी गांव के श्रवण कुमार यादव (20) के रूप में हुई। जहां शव मिला वहां से उसका घर करीब दो सौ मीटर दूर है। श्रवण गत सात जनवरी को पड़ोसी के खेत में गेहूं में पानी देने के लिए घर से निकला था। देरशाम तक घर न पहुंचने पर स्वजन खोजबीन करने लगे।
कहीं पता न चलने पर उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। मृतक दो माह पूर्व दिल्ली से घर आया था। वह वहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसके माता-पिता की पहले ही देहांत हो चुका है। उसके दो बड़े भाई सोनू व भोनू हैं।
एक बहन मनीषा देवी है। सोनू और मनीषा की शादी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024