हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया ...
हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित । गुरुजनों से सम्मान पाकर छात्रों हुए गौरवान्वित | सुरेरी, जौनपुर । क...
April 27, 2024
वसुंधरा ऑर्गेनिक्स फॉर्म की पहल, महिलाओं को आर्गेनिक खेती करने के तरीको कि शिक्षा दे कर बना रहे आत्मनिर्भर
Namo TV Bharat February 08, 2021
जौनपुर: दिनांक 7 फरवरी 2021 को वसुंधरा ऑर्गेनिक्स नवापुर, रामनगर जौनपुर के प्रांगण में डॉक्टर विनय कुमार सिंह (नीमरत्न) ने बताया कि महिलाओं को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे उनको रोजगरा उपलब्ध कराया जाय।
इस मौके पर वसुंधरा ऑर्गेनिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह और उनसे जुड़े 10 स्वयं सहायता समूह की 150 महिलाओं ने उनके बताए गए तरीको को ध्यानपूर्वक सुना और समझा।
उन्होंने बताया कि कुटीर उद्योग और गृह उद्योग से ही रोजगार पैदा किये जा सकते हैं। उन्होंने रजनीश सिंह को बधाई दिए कि वह समेन्वित खेती कर रहे हैं और इतनी ज्यादा संख्या में महिलाओं को ट्रेनिंग दिलाई और उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा किये ।
डॉक्टर साहब ने महिलाओं को साहस दिया कि जब भी उनके पास समय हो वह उसका सदुपयोग करें और वसुंधरा ऑर्गेनिक्स के लिए मिठाइयां बनाएं जैसे सेब की बर्फी, अदरक की बर्फी, कद्दू की बर्फी, लौकी की बर्फी , पपीते की बर्फी और तमाम तरह के पेठे जैसे चेरी पेठा, संतरा पेठा , पान पेठा , अँगुरी पेठा और मुरब्बा , अचार आदि बनाएं और अपने आपको लाभ पहुचाएं।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024