अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव माता बदल तिवारी भाजपा के ...
अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव माता बदल तिवारी भाजपा के लिए मांगा वोट रिपोर्टर: दीपक शुक्ला रामपुर, जौनपुर : नगर पंचायत रामपुर मे अपना दल एस के ...
May 07, 2024
जौनपुर: प्रयागराज HC के आदेश पर जेसीबी से ढहाया गया भिटा खाते की ज़मीन पर बना पक्का मकान
Namo TV Bharat March 23, 2021
जौनपुर: प्रयागराज HC के आदेश पर जेसीबी से ढहाया गया भिटा खाते की ज़मीन पर बना पक्का मकान
खास बातें
- जेसीबी से ढहाया गया भीटा खाते की जमीन पर बना पक्का मकान
- हाई कोर्ट के निर्देश पर मकान गिराने की हुई कार्यवाही
- देर शाम तक मौके पर डटी रही राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम
जौनपुर: सुरेरी- रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर रामपुर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा तालाब व भीटा खाते की जमीन पर बने पक्के मकान व चहारदिवारी को जेसीबी से ढहाया गया |
जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन गॉव निवासी अरविंद दूबे ने पड़ोसी गांव मई की आराजी नंबर 199, 202, 209, 198 तालाब व भीटा खाते की जमीन पर निर्माण करने की शिकायत जिला प्रशासन से किया था | शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही ना होने पर शिकायतकर्ता द्वारा मामले की उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दिया गया | उच्च न्यायालय के आदेश पर मंगलवार के दोपहर बाद राजस्व निरीक्षक रामपुर दक्षराज सिंह, लेखपाल रमेश चंद तिवारी, रतन बहादुर व श्याम कार्तिक रामपुर पुलिस के संयुक्त टीम के साथ जेसीबी लेकर मई गांव में पहुंचकर तालाब भीटा खाते की आराजी पर गॉव निवासी त्रिवेणी दुबे, राम सूरत यादव व विजय नाथ आदि द्वारा बनवाए गए चहरदीवारी व आरसीसी मकान ढहाया जाने लगा |
जानकारी होने पर मौके पर पहुँचे मकान मालिकों व मौके पर पहुंची टीम से जमकर नोकझोंक हुई | जिसके बाद मकान ढहाने का कार्य कुछ छड़ के लिए बंद हो गया | पुन: रामपुर पुलिस के दबाव बनाने के बाद मकान स्वामी पीछे हटे | तब जाकर टीम द्वारा 132 की आराजी पर निर्मित मकान व चहारदीवारी को ढहाया गया | इस दौरान मौके पर काफी संख्या में फोर्स मौजूद रही | इस संबन्ध में राजस्व निरीक्षक रामपुर दक्षराज सिंह ने बताया उच्च न्यायालय के निर्देश पर तालाब व भीटा खाते की जमीन को खाली कराया गया |
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024