जायलों ने दो बाईक समेत एक पिकअप गाड़ी की जोरदार टक्कर
जायलों ने दो बाईक समेत एक पिकअप गाड़ी की जोरदार टक्कर दो लोग गंभीर घायल, एक को आई मामूली चोट, गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जौनप...
April 17, 2024
शर्मनाक : बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के बाद फोड़ीं आंखें, नाजुक अंगों पर डंडों से प्रहार
Namo TV Bharat May 14, 2021
क्राइम
शर्मनाक : बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के बाद फोड़ीं आंखें, नाजुक अंगों पर डंडों से प्रहार
कन्नौज, उत्तर प्रदेश के कन्नौज से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दरिंदों ने बुजुर्ग महिला का गैंगरेप कर दिया। महिला के विराध पर दरिंदों ने आंखें फोड़ दीं। यही नहीं हैवानों ने जबड़ा भी तोड़ दिया और नाजुक अंगों पर डंडों से कई प्रहार किए। जब तक आसपास के लोग पहुंचते तक दरिंदे घर में लूटपाट कर फरार हो गए। महिला को नाजुक हाल में कानपुर रेफर कर दिया गया है।
कन्नौज के सदर कोतवाली के एक गांव में बुजुर्ग महिला में घर में सो रही थी इस बीच कई बदमाश घर में घुस गए। दरिंदों ने पहले महिला से गैंगरेप किया। विरोध करने पर महिला की आंखें फोड़ दीं। दरिंदों ने महिला पर डंडों पर हमला कर जख्मी कर दिया। इसी बीच बेटा भी जग गया, शोर मचाने लगा। लोग मदद के लिए पहुंचते तब तक दरिंदे लूटपाट कर भाग निकले। रात को ही बेटा जख्मी मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर प्राथमिक इलाज कर कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024