इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को अपार मत व समर्थन...
कांग्रेस का हाथ बदलेगा हालात : शेखावाटी - श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र में इस बार कमल नहीं, कांग्रेसजन के खिले चेहरे - इंडिया गठबंधन प्रत्याश...
April 21, 2024
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी
Namo TV Bharat June 24, 2021
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा से पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा से पूर्व विधायक, समाजवादी पार्टी की सरकार में रसूखदार नेता की पहचान रखने वाले ओम प्रकाश दूबे उर्फ बाबा दूबे ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी और जनता ने भाजपा से ऊबकर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। बाबा दूबे ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हाल में हुए जौनपुर में जिलापंचायत सदस्य चुनाव में सारी ताकत लगाने के बाद 5 से 6 सीट पर सिमट गयी और सपा को लगभग 46 सीट जीताकर जनता ने 2022 में होने वाले चुनाव के हालात का संदेश दे दिया है कि 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में समपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे भाजपा सरकार की असफलता खुद व खुद बयां कर रहे हैं ।
उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान कि, भाजपा तीन सौ से अधिक सीट जीतकर प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी और अखिलेश यादव का सरकार बनाने का सपना पूरा नहीं होगा’ का भी करारा जबाब दिया और कहा कि अखिलेश यादव नहीं बल्कि उनको मुख्यमंत्री बनाने का सपना जनता देख रही है और जनता का सपना साकार होगा और 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार व अखिलेश यादव जी भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनेंगे और उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। प्रदेश की जनता के तरक्की और खुशहाली और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024