मतदाता जागरूकता रैली! सारे काम छोड दो पहले चलो वोट दो नार...
मतदाता जागरूकता रैली! सारे काम छोड दो पहले चलो वोट दो नारे से गूंजा नगर रिपोर्टर : दीपक शुक्ला रामपुर, जौनपुर। 25 मई को वोट पड़ेगा लोकसभा चुनाव मे...
May 15, 2024
आर्मी अफसर बनकर चलाया 53 महिलाओं के साथ अफेयर और 4 से की शादी
Namo TV Bharat July 09, 2021
आर्मी अफसर बनकर चलाया 53 महिलाओं के साथ अफेयर और 4 से की शादी
मुंबई: महाराष्ट्र में अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। अब हाल ही में भी चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ के बिबवेवाड़ी पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा है जो खुद को इंडियन आर्मी का अफसर बताकर लोगों से ठगी कर रहा था। बताया जा रहा है इसने आर्मी अफसर बनकर करीब 53 महिलाओं के साथ अफेयर चलाया हुआ था और 4 अलग-अलग महिलाओं से शादी भी कर चुका था। मिली जानकारी के तहत यह आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि औरंगाबाद के कन्नड़ तालुका निवासी 26 साल के योगेश दत्तू गायकवाड़ ने 20 से ज्यादा युवाओं को आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा है। पुलिस का कहना है योगेश के साथ इस ठगी में हमदनगर निवासी संजय शिंदे नाम का शख्स भी शामिल था, जो लोगों के सामने खुद को योगेश का बॉडीगार्ड बताता था। पुलिस के अनुसार उन्हें संजय और योगेश के पास से सेना की 12 वर्दी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं।
पुलिस का कहना है योगेश सोशल मीडिया के जरिए करीब 53 महिलाओं के साथ अफेयर चला रहा था और ये महिलाओं के जरिए उनके रिश्तेदारों तक पहुंचता था और फिर उन्हें सेना में नौकरी दिलाने के सपने दिखाकर ठगी करता था। पुलिस द्वारा की गई जांच में यह पता चला है कि योगेश ने अब तक चार शादियां की हैं। उसकी दो पत्नियां पुणे की, एक अमरावती की और एक औरंगाबाद की रहने वाली है। इस मामले के बारे में वरिष्ठ निरीक्षक सुनील जावरे का कहना है कि हमारी शुरुआती जांच में पता चला है कि योगेश 53 महिलाओं को डेट कर चुका है। इनमें से दो शादियां आलंदी की धर्मशालाओं में और दो अन्य मंदिरों में हुईं थीं। ये महिलाओं को सोशल मीडिया के जरिए निशाना बना रहा था।
रिपोर्टर-अविनाश तिवारी
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024