नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
अ. भा. ब्राह्मण एकता परिषद की जानापाव यात्रा का हुआ समापन
Namo TV Bharat July 15, 2021
अ. भा. ब्राह्मण एकता परिषद की जानापाव यात्रा का हुआ समापन
- भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव के लिए रवाना हुई
उज्जैन/- अ. भा. ब्राह्मण एकता परिषद की एक दिवसीय जानापाव यात्रा का समापन गत दिवस हुआ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के विप्र बंधु सम्मिलित हुए l यह यात्रा परिषद के वरिष्ठ मार्गदर्शक अनिल मंडलोई , वरिष्ठ उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी डाॅ. निर्दोष निर्भय पाठक एवं प्रदेश सचिव आशीष शर्मा के नेतृत्व में भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव के लिए रवाना हुई थी l
आगे जानकारी देते हुए श्री पाठक ने बताया कि यात्रा टावर से प्रारंभ हुई इस अवसर पर भगवान वामन जन्म उत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित अभिजीत दुबे ने समस्त विप्र बंधुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत कर यात्रा को रवाना किया जिसमे, ब्राह्मण समाज के सैकड़ों विप्र बंधु इस यात्रा में शामिल हुए यात्रा टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर से रवाना हुई थी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया यह यात्रा उज्जैन शहर से शुरू होकर महू पहुंची जहां पर यात्रा का स्वागत वहां के ब्राह्मण समाज के विप्र बंधुओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिस पर उपस्थित विप्र बंधुओं ने शपथ लि की हम सभी ब्राह्मण एकता के लिए कार्य करेंगे उसके बाद यात्रा भगवान परशुराम के जन्मस्थली जानापाव पहुंची जहां पर सभी विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम का शिप्रा के जल से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर महाआरती की.
परिषद के, प्रांतीय सचिव आशीष शर्मा ने कहा कि यह यात्रा पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण, स्थगित थी , इस वर्ष यह यात्रा आनंदपूर्ण रही ..
आगे भी यह यात्रा जारी रहेगी l सभी विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम से कोरोना महामारी जैसी बीमारी को इस धरती से समूल नष्ट करने की प्रार्थना की l,
यात्रा में डॉक्टर निर्दोष निर्भय पाठक ,पंडित आशीष शर्मा, पंडित अनिल मंडलोई ,पंडित चंद्रेश पुरोहित ,पंडित मयूर शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा ,पंडित गोपाल महाकाल, पंडित सोनू गुरु ,पंडित देवाशीष शास्त्री पंडित डॉ प्रशांत तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के विप्र बंधु एवं नारी शक्ति शामिल हुई l
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024