नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टार्टअप उद्यमियों के साथ किया संवाद।
Namo TV Bharat January 15, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टार्टअप उद्यमियों के साथ किया संवाद।
नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टार्टअप उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए कहा भारत के स्टार्टअप्स खुद को आसानी से दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंचा सकते हैं। इसलिए आप अपने सपनों को सिर्फ लोकल ना रखें बल्कि ग्लोबल बनाएं। उन्होंने आगे कहा देश के उन सभी स्टार्टअप्स को सभी इनोवेटिव युवाओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, जो स्टार्टअप्स की दुनिया में भारत का झंडा बुलंद कर रहे हैं। स्टार्टअप्स का ये कल्चर देश के दूर-दराज तक पहुंचे, इसके लिए 16 जनवरी को अब नेशनल स्टार्ट अप डे के रूप में मनाने का फैसला किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि इनोवेशन को लेकर भारत में जो अभियान चल रहा है, उसी का प्रभाव है कि ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भी भारत की रैंकिंग में बहुत सुधार आया है। वर्ष 2015 में इस रैंकिंग में भारत 81 नंबर पर था। अब इनोवेशन इंडेक्स में भारत 46 नंबर पर है। पीएम ने आगे कहा कि हमारा प्रयास देश में बचपन से ही छात्रों में इनोवेशन के प्रति आकर्षण पैदा करने और इनोवेशन को संस्थागत करने का है। 9,000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब्स आज बच्चों को स्कूलों में इनोवेटे करने और नए विचारों पर काम करने का मौका दे रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टार्टअप उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि पहले बेहतरीन समय में भी एक या दो ही बड़ी कंपनी बन पाती थी लेकिन बीते साल 42 यूनिकॉर्न हमारे देश में बने हैं। हज़ारों करोड़ रुपए की ये कंपनियां आत्मविश्वासी भारत की पहचान हैं। आज भारत तेज़ी से यूनिकॉर्न की सेंचुरी लगाने की तरफ बढ़ रहा है। भारत के स्टार्टअप्स खुद को आसानी से दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंचा सकते हैं। इसलिए आप अपने सपनों को सिर्फ लोकल ना रखें बल्कि ग्लोबल बनाएं।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024