शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर ...
शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक सूचना पर विद्युत कर्मी व 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ...
April 19, 2024
लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा, PM मोदी के साथ भारत समेत दुनियाभर की दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक
Namo TV Bharat February 06, 2022
लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा, PM मोदी के साथ भारत समेत दुनियाभर की दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक
लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। सम्मान के रूप में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा
- भारत रत्न’ से सम्मानित गायिका लता मंगेशकर का निधन
- मुंबई के एक अस्पताल में 92 साल की उम्र में अंतिम सांस
- करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में रहा एकछत्र राज
- जनवरी में कोरोना के बाद से ही आईसीयू में भर्ती थीं लता मंगेशकर
- लता मंगेशकर को हुआ था कोरोना
Lata Mangeshkar Death News : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर नहीं रहीं। ‘भारत रत्न’ से सम्मानित वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं।
फिल्म इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा
अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली सुर – साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘भारत रत्न’ से सम्मानित वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं। ‘भारत की नाइटिंगेल’ के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया।
जनवरी में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में वह न्यूमोनिया से पीड़ित हो गईं। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी हालत में सुधार के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट भी हट गया था। लेकिन 5 फरवरी को उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। आखिरकार, 6 फरवरी को ‘स्वर कोकिला’ ने आखिरी सांस ली।
लता के निधन पर भारत समेत दुनियाभर की दिग्गज हस्तियों ने शोक जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के CM ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया उन्हों ने लिखा
शिवसेना के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने लिखा, ‘तेरे बिना भी क्या जीना…’
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, ‘उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। लता दीदी प्रखर देशभक्त थी।
भारतीय सिनेमा की बेहतरीन गायिकाओं में शुमार लता ने 13 साल की उम्र में 1942 में अपने करियर की शुरूआत की थी उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में अब तक 25 हजार से अधिक गाने गाए हैं। सात दशक के अपने करियर में उन्होंने कई ऐसे गाने गाए हैं, जो आज भी लोगों के जेहन में हैं। इनमें ‘‘अजीब दास्तां है ये’ ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘नीला आसमां सो गया’ शामिल है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024