नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
महिला सशक्तिकरण के पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज ।
Namo TV Bharat September 06, 2022
महिला सशक्तिकरण के पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज ।
- विद्यालय के उपप्रबंधक ने क्षेत्र की भोलीभाली जनता को गुमराह करने का लगाया था आरोप
जौनपुर, सुरेरी। क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी एक विद्यालय के उपप्रबंधक की तहरीर पर सुरेरी पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के पदाधिकारियों पर धोखा धड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जॉच में जूट गई।
जानकारी के अनुसार सुरेरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी केवला देवी इंटर कॉलेज के उपप्रबन्धक नीरज दुवे ने सोमवार को सुरेरी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर महिला सशक्तिकरण के तीन नामजद समेत पॉच छ: अज्ञात पदाधिकारियों पर आरोप लगाये थे की बीते 25 अप्रैल को नूरपुर गॉव में स्थित मेरे विद्यालय केवला देवी इंटर कालेज परिसर में महिला सशक्तिकरण के पदाधिकारियों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां उक्त कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन व आवास देने की बात कह कर उनसे आधार की फोटो कॉपी के साथ एक फार्म भरवा कर लिया गया था।
जहां जानकारी हुई थी महिला सशक्तिकरण के पदाधिकारियों के खिलाफ भिन्न भिन्न थानो पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है और संस्था के पदाधिकारी क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्र के भोली भाली जनता को गुमराह कर उनके आधार की फोटो लेकर उनके साथ धोखाधड़ी का प्रयास किया जा रहा है। जहां सुरेरी पुलिस उपप्रबंधक की तहरीर पर उक्त मामले में तीन नामजद व पॉच से छ: अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी श्री प्रकाश राय ने बताया की विद्यालय के उप प्रबंधक की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024