शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर ...
शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक सूचना पर विद्युत कर्मी व 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ...
April 19, 2024
आवास और पेंशन योजना के नाम पर 11हजार लोगों का जुटाया डाटा, सरकारी योजना के नाम पर जालसाजी करने वाला गिरफ्तार
Namo TV Bharat September 07, 2022
आवास और पेंशन योजना के नाम पर 11हजार लोगों का जुटाया डाटा सरकारी योजना के नाम पर जालसाजी करने वाला गिरफ्तार
जौनपुर पुलिस ने सरकारी योजना के नाम पर जालसाजी करने वाले दो ठग को गिरफ्तार किया है। जालसाजी करने के लिए ठग द्वारा आवास और पेंशन योजना के नाम पर 11 हजार लोगों का डाटा जुटाया गया था। ठग द्वारा हवाई, रेल और बस यात्रा को फ्री में कराए जाने की बात भी कही गई थी। पुलिस ने इस संबंध में सुरेरी थाना में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
संगठन भी बनाया
जौनपुर पुलिस ने गुलाब जयसवाल और अनीता सिंह को सरकारी योजना के नाम पर जालसाजी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। सरकारी योजना के नाम पर लाभ दिलाने के लिए दोनों आरोपियों द्वारा जालसाजी की जाती थी। इन लोगों द्वारा महिला सशक्तिकरण नाम से संगठन भी बनाया गया था। ग्रामीण स्तर पर संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए भी धन उगाही की जाती थी।
जरूरी कागजात भी जमा किए
ठग द्वारा वेबसाइट भी तैयार की गई थी। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर इन से फॉर्म भराया जाता था। इसके अलावा पैन कार्ड और आधार कार्ड जैसे जरूरी कागजात भी ले लिए जाते थे। ठगों के पास लगभग 11 हजार लोगों का डाटा इकट्ठा हो गया था। पेंशन दिलाने के नाम पर इन लोगों द्वारा लाभार्थियों से पैसे लिए जाते। लाभार्थियों से बाकी जानकारी फॉर्म भराते वक्त इनके द्वारा ले ली गई थी।
पुलिस को लगी भनक
पेंशन और आवास दिलाने के नाम पर जालसाजी होने की भनक पुलिस को लग गई। छानबीन में पता चला कि फर्जी रूप से संगठन बनाकर ठग जालसाजी करने वाले हैं। सुरेरी थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में गुलाब जायसवाल और अनीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुरेरी थाने में धारा 419/420/467/468 और 471 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। ठग गुलाब जायसवाल के खिलाफ मऊ जनपद के थाने में भी जालसाजी का मुकदमा दर्ज है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024