नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
सांसद बी पी सरोज ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
Namo TV Bharat September 19, 2022
सांसद ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
रिपोर्ट रविंद्र तिवारी
जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर की ग्राम पंचायत बामी में स्थानीय सांसद बी पी सरोज ने बीते शुक्रवार को मनोज कुमार उपाध्याय, जिनकी मृत्यु बिजली का करंट लग जाने से हो गयी थी। सोमवार को उनके परिवार जनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवार को उन्होंने हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार चौरसिया से फोन पर वार्ता की ।उपजिलाधिकारी को उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत लाभ दिलवाने के लिए निर्देशित किया।
पीड़ित परिवार के पास अपना पक्का मकान नहीं है जिसके सम्बन्ध में उन्होंने प्रधान पति शैलेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र तैयार करवाने को कहा।इसके लिए उन्होंने कहा कि वह स्वयं जिलाधिकारी से बात करके आवास दिलवाने का प्रयास करेंगे। सांसद के साथ भारतीय जनता पार्टी के मंडल मीरगंज के महामंत्री महेश कुमार तिवारी मंडल उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024