नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
विधान सभाध्यक्ष ने मझलाडीह हाइस्कूल में स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन
Namo TV Bharat September 30, 2022
विधान सभाध्यक्ष ने मझलाडीह हाइस्कूल में स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन
नाला विधान सभा क्षेत्र में 40 हाइस्कूल में स्मार्ट क्लास से होगी पढ़ाई:विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो
रिपोर्ट: चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। अब नाला विधान सभा क्षेत्र के स्कूली बच्चे पढ़ाई के मामले में हाई टेक होंगे। स्कूली छात्र छात्राएं अब स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे। जी हां। विधान सभाध्यक्ष श्री रबिन्द्रनाथ महतो ने अपने विधान सभा क्षेत्र के स्कूली बच्चों की हाई टेक पढ़ाई के लिए डेढ़ करोड़ की राशि प्रदान की है । इस राशि से विधान सभा क्षेत्र के लिए 40 उच्च विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की पढ़ाई होगी। इसकी शुरुआत उन्होंने गुरुवार को मझलाडीह उच्च विद्यालय से की है। मझलाडीह उच्च विद्यालय में गुरुवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन कर बच्चों को हाई टेक की पढ़ाई के बारे जानकारी दी। कहा जमाना बदल गया है। अब आपको हर मामले में आगे रहना होगा तभी जीवन मे सफलता हासिल होगी। विधान सभाध्यक्ष ने कहा कि उनके विधान सभा क्षेत्र के 40 उच्च विद्यालयों में स्मार्ट क्लास से पढ़ाई होगी। हर विद्यालय को डेढ़ लाख के हिसाब से राशि दी गई है। नाला, कुंडहित एवं फतेहपुर प्रखंड के 40 उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लास की पढ़ाई होगी।
इसकी बानगी आज उन्होंने मझलाडीह हाइस्कूल से की है। विधान सभाध्यक्ष ने मझलाडीह उच्च विद्यालय के छात्रों को स्मार्ट क्लास से शुरू हुई पढ़ाई की उत्सुकता को देखते हुए काफी प्रभावित हुए। मौके पर मझलाडीह उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उत्तम मंडल सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024