नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा की महाष्टमी पूजा अर्चना पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई संपन्न
Namo TV Bharat October 03, 2022
प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा की महाष्टमी पूजा अर्चना पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई संपन्न
रिपोर्ट: चंचल गिरी
झारखंड (जामताड़ा) :सोमवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र मे मॉं दुर्गा की महाष्टमी पूजा अर्चना पुरी विधि विधान एवं बैद्वीक मन्तोंचारण के साथ सम्पन्न हुई।
महाष्टमी पूजा अर्चना के बाद महाबली होते ही माताओ ने उल्लुधनी शंखधनी देकर मॉ की आराधना किया। महाष्टमी पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने पुष्पांजली अर्पित कर जल ग्रहण किया। दुर्गा मंदिरों मे महाष्टमी पूजा शुरु होते ही श्रद्वालुओ को भीड़ जुटने लगी। भक्तो ने महाष्टमी की पूजा अर्चना खत्म तथा महाबली तक मंदिरो मे बैठे रहे। महाबली के बाद मंदिरो मे ढ़ाक की आवाज बजते ही लोगो की भीड़ और भी बड़ गई।
जबकि महाष्टमी मे विभिन्न पूजा मंडपों मे विभिन्न तरह की बली प्रथा देखा गया कही बकरा पाठा बली तो कही, ईख, कोहड़ा, पेड़ा, सुपारी आदि की बली दिया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित तीनों दुर्गा मंदिरो मे पूजारी द्वारा महाष्ठमी मे कुम्हड़ा की बली रीति रिवाज के साथ दिया गया।वहीं अम्बा पंचायत के गडशिमुला दुर्गा मंदिर में पारंपरिक तरीके से महाबली होने के पश्चात भक्तों के बीच अन्न भोग का वितरण किया गया।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024