बीएसपी ने जौनपुर सीट पर बदला उम्मीदवार, श्रीकला का टिकट क...
बीएसपी ने जौनपुर सीट पर बदला उम्मीदवार, श्रीकला का टिकट कटा, श्याम सिंह यादव करेंगे नामांकन! श्री कला की जगह श्याम सिंह यादव को बीएसपी ने टिकट...
May 06, 2024
बीडीओ ने किया गायपाथर पंचायत का दौरा, विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण।
Namo TV Bharat October 12, 2022
बीडीओ ने किया गायपाथर पंचायत का दौरा, विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण।
रिपोर्ट चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। मंगलवार को बीडीओ श्रीमान मरांडी गायपाथर पंचायत के विभिन्न गांवों में सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान गायपाथर, पुलुलबोना, दलचक आदि गांव में प्रधानमंत्री आवास, बिरसा मुंड़ा आमबागवानी, भूमि समतलीकरण तथा आंगनवाडी केन्द्र एवं विद्यालयोें का निरीक्षण किया गया। बीडीओ श्री मरांडी ने पुतुलबोना गावं में लंबित आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण कर लाभुकों से आवास का अधुरा कार्य पुर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा आवास का निर्माण कार्य समय पर पुरा नही करने पर विधि सम्मत कारवाई किया जायेगा।
वही दलचक गावं में आंगनवाडी एवं प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। दोनो केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति तथा पठन पाठन की व्यवस्था पर जानकारी हासिल की। बीडीओ ने आंगनवाडी केन्द्र में सेविका को नियमित केन्द्र खोलने तथा बच्चों के पुरक पोषक पर ध्यान देने को कहा गया। वही दलचक एवं पुतुलबोना विद्यालयों में शिक्षकों से बच्चों की उपस्थिति एवं मध्यान्ह भोजन की स्थिति पर जानकारी हासिल की। वही गायपाथर पंचायत में बिरसा मुंडा आमबागवानी का निरीक्षण कर लाभुकों को पौधा की देख रेख तथा साफ सफाई करने का निर्देश दिया।
मौके पर बीडीओ के अलावे पंचायत सचिव अंजु देवी, रोजगार सेवक दारिका महतो आदि कर्मियों उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024