इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को अपार मत व समर्थन...
कांग्रेस का हाथ बदलेगा हालात : शेखावाटी - श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र में इस बार कमल नहीं, कांग्रेसजन के खिले चेहरे - इंडिया गठबंधन प्रत्याश...
April 21, 2024
संगीत का फलक छूना मेरा सपना- विदुषी
Namo TV Bharat November 13, 2022
संगीत का फलक छूना मेरा सपना- विदुषी
अजीत सेठ
तेजीबाज़ार, जौनपुर। महादेव के आशीर्वाद की नगरी त्रिलोचन महादेव निवासी प्रतिभाशाली बाल गायिका विदुषी वर्मा जिनकी सुरों का जादू लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। विदुषी ने लगभग 4 वर्ष की आयु में ही गायन शुरु कर दिया था। जैसे पूत के पांव पालने में नजर आते हैं, वैसे ही विदुषी की प्रतिभा शुरुआती जीवन में दिखाई देने लगी थी। विदुषी अपने स्कूल में आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती और उत्कृष्ट प्रदर्शन करती, जिसके लिए उसे हर फंग्शन व आदि कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाता है, विदुषी की माता सुमन देवी एवं पिता विनय वर्मा ने विदुषी के इस विलक्षण प्रतिभा को पहचाना और प्रोत्साहित किया। इसी का नतीजा है कि आज विदुषी एक चमकते सितारे की तरह गायन के क्षेत्र में अपनी रोशनी विखेर रही है। यह विदुषी का जुनून और लगन ही था कि जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सारेगामा लिटिल चैंप्स और सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगर सुपर स्टार में ग्रामीण परिवेश से निकलकर मुंबई तक का सफर तय किया। इसके अलावा विदुषी ने अनेक प्रतिष्ठित मंचो पर अपनी कला का नमूना प्रस्तुत किया, जिस प्रकार से विदुषी ने अपनी शिक्षा और गायन में समन्वय स्थापित किया है, वह प्रशंसा के योग्य है। विदुषी ने संगीत की आरंभिक शिक्षा सुविख्यात गायिका सुचरिता गुप्ता से प्राप्त किया।
विदुषी ने बहुत कम समय में जो सीखा है और जो मंच पर प्रदर्शित किया है, वह बेमिसाल है। विदुषी ने तमाम मंचों पर प्रस्तुति देने के साथ ही साथ अनेक भजन भी रिकॉर्डिंग किया जिनमें राम नाम का अमृत पी ले,
हे गणेश देवा, गंगा बहती जाए सबसे कहती जाए, महादेवा, हे जग जननी संकट हरनी, जय-जय यशोदा के लाला, रघुनंदन दरबार समेत अनेक भजन यूट्यूब पर उपलब्ध है। विदुषी को उसकी कला के लिए मालिनी अवस्थी, अनूप जलोटा, पंडित छन्नूलाल मिश्र, पंडित राजेश्वर आचार्य, पंडित पूरन महाराज, पंडित विकास महाराज, कंकना बनर्जी व कौशिकी चक्रवर्ती व कबीर गायक मूरालाल मारवाड़ा जैसे देश के जाने माने मूर्धन्य कलाकारों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। वर्तमान में विदुषी गायन का शिक्षा प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित देवाशीष दे से ग्रहण कर रही है। विदुषी को उसकी गायन प्रतिभा की बदौलत काशी गौरव रत्न, काशी प्रतिभा सम्मान, कांति -धात्री सम्मान, कल्कि गौरव सम्मान, कार्निवाल गोल्डन स्टार राइजिंग फीदर अवार्ड, काशी आइकॉन अवार्ड, अथ भक्ति सम्मान, उत्तर प्रदेश गौरव रत्न, पूर्वांचल गौरव रत्न समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हुई।
हाल ही में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता में विदुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विदुषी वर्तमान में सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर के कक्षा दसवीं की छात्रा है। विदुषी लता मंगेशकर, किशोरी अमोनकर व कौशिकी चक्रवर्ती को अपना आदर्श मानती है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024