नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
कौशाम्बी : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना कोखराज एवं थाना सैनी मे सुनी जनसमस्यायें
Namo TV Bharat November 26, 2022
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना कोखराज एवं थाना सैनी मे सुनी जनसमस्यायें
राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के दिये निर्देश
मुजफ्फर महफूज
कौशांबी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोखराज एवं थाना सैनी में जनसमस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिये।
थाना कोखराज में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 07 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया एवं शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार थाना सैनी में कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 01 शिकायत को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया एवं शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिये।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024