रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि
रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि 28 अप्रेल को सभी रक्तदाताओ व समाजसेवी लोगो को किया जाएगा सम्मानित रिपोर्ट: विनोद र...
April 25, 2024
एक ही विद्यालय को चोरों ने पांचवीं बार बनाया अपना निशाना
Namo TV Bharat November 30, 2022
एक ही विद्यालय को चोरों ने पांचवीं बार बनाया अपना निशाना
एक भी बार चोरी की घटनाओं में पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा
कार्यवाही ना होने से पुलिस से उठता जा रहा भरोसा
सुरेरी(जौनपुर) लगातार एक के बाद एक चोरों ने पांचवीं बार प्राथमिक विद्यालय भदखिन को ही अपना निशाना बना कर स्कूल में लगे पंखा, बोर्ड, बच्चों के पठन-पाठन की सामग्री, सरकारी पुस्तकें व विद्यालय में लगे वाईफाई पर मंगलवार की रात हाथ साफ कर दिया।
बुधवार की सुबह पहुंचने पर प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों सहित थानाध्यक्ष सुरेरी को दी। प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि चोरों द्वारा लगातार पांचवीं बार इस विद्यालय को अपना निशाना बनाया गया है, और हर बार थानाध्यक्ष सुरेरी को इसकी सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने न ही मुकदमा दर्ज किया और ना ही कोई आवश्यक कार्रवाई किया।
पुलिस के इस उदासीनता के कारण चोरों का हौसला बढ़ता जा रहा है और चोर आए दिन एक ही विद्यालय को बार-बार अपना निशाना बना रहे हैं। सूचना के बाद अगर पुलिस आई भी तो मीठी मीठी बातें करके वापस चली जाती है, लेकिन उक्त मामलों में कोई कार्रवाई नहीं करती है। प्रधानाध्यापक की माने तो पांचों बार हुई चोरियों की कीमत लगभग लाखों रुपए बताई जा रही है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी रमेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने चोरी के मामले में अनभिज्ञता जताई हैं।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024