शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर ...
शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक सूचना पर विद्युत कर्मी व 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ...
April 19, 2024
नगरी पंचायत में विभिन्न दलों को छोड़कर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन।
Namo TV Bharat December 06, 2022
नगरी पंचायत में विभिन्न दलों को छोड़कर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन।
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। मंगलवार को प्रखंड के नगरी पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू, प्रखंड सचिव मनोरंजन सिंह, प्रखंड कोषाध्यक्ष नित्य गोपाल घोष, चण्डी गोराई, फकीर मान्ना, उत्तम राणा, संतोष सिन्हा, बाहामुनि मंराडी, संतोष गोराई, नक्सल खॉं, नित्यानंद उपाध्याय आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू ने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन के प्रति अपनी आस्था जता रही है जिसकी वजह से लोग दूसरी पार्टी को छोड़ कर झामुमो की सदस्यता ले रहे हैं। कहा कि जितने भी लोग झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं पार्टी उनके मान सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहेगी। वहीं पार्टी के कोषाध्यक्ष नित्य गोपाल घोष ने कहा कि युवाओं का रुझान लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। परिणाम स्वरूप राजनीतिक भविष्य तलाश रहे युवा भी झामुमो की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड और झारखंडियों के बेहतर भविष्य के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा से बेहतर पार्टी और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करना भी जरूरी है तभी मानव समाज का उत्थान हो सकता है। अभियान के दौरान नगरी पंचायत अंतर्गत सिउलीबोना गांव के सुबोध कोड़ा, सुलूंगा गांव के श्यामल राणा सहित दर्जनों युवाओं ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो का दामन थामा।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024