नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
बीडीओ कार्यालय में हुई मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक
Namo TV Bharat December 06, 2022
बीडीओ कार्यालय में हुई मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। मंगलवार को बीडीओ कार्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों का चयन करने हेतु प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जानकारी के अनुसार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों में लगाए गए शिविरों में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लिए आए आवेदनों पर योग्य लाभुक का चयन करने हेतु चयन समिति द्वारा विचार विमर्श किया गया। इस दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को मिलने वाले पशु अनुदान पर मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगने वाले शिविर में 15 पंचायतों से कुल 3500 आवेदन प्राप्त किया गया है उन्होंने कहा कि अनुदान पर मिलने वाले पशुओं में विधवा, दिव्यांग एवं निसंतान आवेदकों को 90% वही अन्य को 75% अनुदान पर पशु वितरण किया जाएगा जबकि आदिम जनजाति के लाभुकों को एक सौ प्रतिशत अनुदान पर पशुधन वितरण किया जाएगा मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी के अलावे प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार, प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह आदि उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024