रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि
रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि 28 अप्रेल को सभी रक्तदाताओ व समाजसेवी लोगो को किया जाएगा सम्मानित रिपोर्ट: विनोद र...
April 25, 2024
11वीं कृषि गणना के तहत जिला के अंचल अधिकारी के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Namo TV Bharat December 07, 2022
11वीं कृषि गणना के तहत जिला के अंचल अधिकारी के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। बुधवार को 11वीं कृषि गणना 2021-22 के तहत उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला सुचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर, सभी जिला के अंचल अधिकारी के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हैं। 2021-22 की कृषि जनगणना कृषि के संरचनात्मक पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने का कार्य करेगी।
अपर समाहर्ता, जामताड़ा द्वारा कृषि गणना 2021-2022 चरणबद्ध तरीके से पूरी की जानकारी दी और बताया कि इसमें तीन चरण शामिल हैं। और कृषि गणना की जानकारी की प्रतेक बिंदु पर सभी अंचल अधिकारी के साथ उपस्थित अंचल निरीक्षक, कर्मचारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षण लेना है क्योकि यह पूर्ण रूप से मोबाइल एप के माध्यम से होना है।
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जामताड़ा द्वारा कृषि गणना के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई क्यों कृषि गणना जरुरी है। इसके महत्वपूर्ण के बारे में पदाधिकारी द्वारा बताया गया| पदाधिकारी द्वारा तीन चरण में कृषि गणना के कार्यो को संपन्न कराना है इसकी पूर्ण जानकारी दी गयी।
जिला सुचना विज्ञान पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी को कृषि गणना 2021-22 के तहत भारत सरकार के आधिकारिक कृषि वेबसाइट एवं वेब एप्लीकेशन के माध्यम से किए जाने वाले कार्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
मौके पर सभी को यूजर आईडी क्रिएशन, अंचल अधिकारी, सुपरवाइजर व राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा उनके क्षेत्र के प्रत्येक गांव में कृषि गणना हेतु संबंधित वेबसाइट अथवा एंड्राइड एप्लीकेशन पर अंकित किए जाने वाले जानकारियों की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। लाइव दिखाया गया ताकि किसी प्रकार का संदेह मन में ना रह जाए।
इस दौरान सभी अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षकों, राजस्व उपनिरीक्षकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों सहित अन्य उपस्थित कमरी मौजूद थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024