शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर ...
शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक सूचना पर विद्युत कर्मी व 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ...
April 19, 2024
झालसा के निर्देश पर पहाड़गोड़ा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान
Namo TV Bharat December 07, 2022
झालसा के निर्देश पर पहाड़गोड़ा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। बुधवार को झालसा के निर्देशानुसार कुंडहित प्रखंड अंतर्गत पहाड़गोड़ा गांव में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएलबी दुलाल चंद्र भूई के द्वारा ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं उपस्थित ग्रामीणों के बीच पंपलेट का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह सामाजिक अभिशाप है। अशिक्षा और गरीबी इसका मुख्य कारण है। बाल विवाह के मामले में दो साल तक की सजा और एक लाख रुपये जुर्माना का प्रावधान है। जागरूकता कार्यक्रम चलाकर बाल विवाह की रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने किशोरी शक्ति व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की अपील की।
कहा किशोरियों को सबसे पहले अपने पैरों में खड़ा होने के बाद ही शादी की बात सोचनी चाहिए। बाल विवाह से किशोरियों को बहुत परेशानी का सामना करना होता है। कई बीमारी से झूझना पड़ सकता है। बाल विवाह कानूनन जुर्म भी है। इसे रोकने का दायित्व गांव युवा पीढ़ियों को आगे आने की जरूरत है। माना कि गरीबी के कारण लोग लड़कियों की शादी कम उम्र में कर देते हैं, लेकिन शादी करने के बाद भी माता पिता को चैन नही रहता है। हमेशा लड़की की बीमारी के पीछे दौड़ भाग करनी पड़ती है।
इसे रोकने में उन्होंने पंचायती राज सदस्यों व गांव के पुरुषों की भूमिका को अहम बताया। कहा कि किशोरियों के सशक्त होने के लिए पंचायती राज सदस्यों को समय समय पर कार्य योजना बनानी होगी। गांव की किशोरियों के कई ऐसे मुद्दे हिट हैं, जिस पर पंचायती राज सदस्यों व पुरुषों को मिलकर करनी होगी तभी समाज में किशोरी सशक्तिकरण व महिला सशक्तिकरण का सार्थक मूलयांकन होगा। मौके पर काफी संख्या में पहाड़गोड़ा के ग्रामीण उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024