रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि
रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि 28 अप्रेल को सभी रक्तदाताओ व समाजसेवी लोगो को किया जाएगा सम्मानित रिपोर्ट: विनोद र...
April 25, 2024
राज्य स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेने चयनित खिलाड़ी हुए रवाना
Namo TV Bharat December 14, 2022
राज्य स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेने चयनित खिलाड़ी हुए रवाना
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। 15 से 17 दिसम्बर को रांची में खेलो झारखंड प्रतियोगिता में कुंडहित प्रखंड के सिंहबाहिनी प्लस टु उच्च विद्यालय सेे 09 खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रवाना किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक सत्यजित मंडल ने बताया खेलो झारखंड प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में अव्वल रहा। जहां जिला प्रतियोगिता में उक्त खिलाड़ियों ने अपने हुनर का परिचय देकर स्थान प्राप्त किया। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल के लिये चयन किया गया।
इस दौरान 400 मीटर दौड़ में शुभम सिंह, 100 मीटर दौड़ में रीना मरांडी, उॅची कुद में पिन्टु हेम्बरम, 4 × 100 रिले दौड़ में शुभम सिंह, कर्जन कोल, बिधन सोरेन, राकुन मरांडी, 4 × 400 रिले दौड़ में पिन्टु हेम्बरम कर्जन कोल, विमल मराडी, चिरंजीत मूर्मू को चयन किया गया। उन्होेने बताया सभी खिलाड़ियों को आई कार्ड के साथ राज्य स्तरीय खेल के लिये मंगलवार को विद्यालय से शुभकामना देते हुए रवाना किया गया। मौके पर खेल शिक्षक सर्वेश कुमार, मिथिलेश कुमार, उमेश पाडेंय, देवेन्द्र कुमार , मनतोष महतो, संतोष मंडल आदि उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024