रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि
रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि 28 अप्रेल को सभी रक्तदाताओ व समाजसेवी लोगो को किया जाएगा सम्मानित रिपोर्ट: विनोद र...
April 25, 2024
भेलूवा सहित प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती
Namo TV Bharat January 23, 2023
भेलूवा सहित प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। सोमवार को आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती समारोह को बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जहां सामाजिक राजनीतिक व छात्र संगठनों ने नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तो स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर देशभक्ति की अलख जगाई वही बोस जयंती को लेकर जगह-जगह उत्साह दिखा सोमवार को जैसे ही सूर्य की किरण धरती पर पड़ी तो चारों ओर से देशभक्ति के गीत बजने लगे हर कोई बोस जयंती को लेकर उत्साहित था इस दौरान भेलूवा में ग्रामीणों द्वारा धूमधाम से सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह मनाया गया जहां सेवानिवृत्त शिक्षक अनंत लाल मंडल सहित बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वही मुख्यालय स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक भजहरी मंडल के नेतृत्व में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मौके पर भेलूवा में सेवानिवृत्त शिक्षक अनंत लाल मंडल के अलावे नंदलाल माजी, निखिल माजी, स्वपन कुमार राय, मथुर चंद्र मंडल, विजय माजी, चंडी चरण मंडल, वही मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक भजहरी मंडल के अलावे शिक्षक जाकिर अंसारी, सुधीर सेन, सुबोध कर, शिखा चौधरी, गोपीनाथ मंडल, समीर किशोर पाल, धनंजय मंडल आदि उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024