नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देश पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन संपन्न
Namo TV Bharat January 28, 2023
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देश पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन संपन्न
- 04 मॉडल पशु अस्पताल का फीता काटकर किया गया शुभारंभ
- लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का हुआ वितरण
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। शनिवार को समाहरणालय जामताड़ा में अवस्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देश पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अभिषेक श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
वहीं परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि किसान एवं पशुपालक भारत की अर्थव्यवस्था के रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत कई विभाग सम्मिलित हैं, जो अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। कई योजनाएं सरकार द्वारा आप लोगों के लिए चलाई जा रही है, इसका लाभ उठाएं। इन योजनाओं के जरिए आपके आय में संवृद्धि के लिए है। जब आप संपन्न होंगे, तभी भारत संपन्न होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार ने सभी पशुपालकों एवं किसानों से कहा की भारत कृषि प्रधान देश है। यहां कृषि एवं कृषक के साथ पशुधन का गहरा संबंध है, दोनो एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने परिसंपत्ति के तौर पर लाभुकों को मिलने वाले पशुधन का बेहतर ख्याल रखने का अपील किया ताकि पशुधन की वृद्धि हो एवं किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।
वहीं वरीय पदाधिकारियों के द्वारा सांकेतिक रूप से फीता काटकर जिला अंतर्गत 4 मॉडल पशु अस्पताल नाला, कुंडहित, मिहिजाम एवं जामताड़ा का उद्घाटन भी किया गया।
इसके अलावा उपस्थित लोगों, किसानो को योजनाओं की विस्तार से जानकारी के साथ पशुओं में होने वाले बीमारी एवं उसके उपचार आदि की जानकारी दी गई।
वहीं वरीय पदाधिकारियों के द्वारा कई लाभुकों के बीच दुधारू पशुओं को परिसंपत्ति के रूप में वितरण किया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि इसका बेहतर ख्याल रखें ताकि आपकी आर्थिक विकास हो सके।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावा संबंधित पदाधिकारी सहित कार्यालय कर्मी एवं अन्य उपस्थित रहे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024