पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा की याद मे रक्तदान शिविर कल
पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा की याद मे रक्तदान शिविर कल रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। समाजसेवी संस्था इण्डिया हेल्प फ़ाउण्डेशन की तरफ़ से श...
April 24, 2024
विधायक जगदीश जांगिड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने निकाली पदयात्रा।
Namo TV Bharat January 28, 2023
विधायक जगदीश जांगिड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने निकाली पदयात्रा।
- हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जुड़ रहे हैं कार्यकर्ता।
- विधायक जगदीश जांगिड़ का किया जा रहा है जगह-जगह स्वागत।
विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर। सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीश जांगिड़ व कोऑर्डिनेटर रामसहाय बाजिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन के तहत हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से किया गया। सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव धिंगतानियां, नूरपुरा, अलीपुरा में हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगे के साथ पदयात्रा का आयोजन जोर-शोर के साथ किया गया।
इस पदयात्रा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक जगदीश जांगिड़ द्वारा पदयात्रा के दूसरे चरण में 11 किलोमीटर की पदयात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की और इसी के साथ तीनों गांव में सभा का आयोजन भी किया गया। इस सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस पदयात्रा में पंचायत समिति प्रधान निशान सिंह,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद मिर्जेवाला, एडवोकेट कृष्ण अलीपुरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पार्टी के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024