पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा की याद मे रक्तदान शिविर कल
पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा की याद मे रक्तदान शिविर कल रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। समाजसेवी संस्था इण्डिया हेल्प फ़ाउण्डेशन की तरफ़ से श...
April 24, 2024
मॉडर्न पब्लिक स्कूल,आदर्श मध्य विद्यालय सहित विभिन्न सरस्वती प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
Namo TV Bharat January 28, 2023
मॉडर्न पब्लिक स्कूल,आदर्श मध्य विद्यालय सहित विभिन्न सरस्वती प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन।
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। शनिवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में देवी सरस्वती की दर्जनों प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम के साथ किया गया। विसर्जन कार्यक्रम को लेकर शनिवार को कुंडहित मुख्यालय के अलावा पूरे क्षेत्र में विशेष चहल पहल देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने पूजा पंडालों से प्रतिमा निकालकर गाजे बाजे के साथ नाचते गाते और रंग अबीर उड़ाते हुए जुलूस निकाला और देवी प्रतिमा का परिभ्रमण कराते हुए निकटवर्ती जलाशयों में ले जाकर विसर्जित कर दिया।
विसर्जन जुलूस के आयोजन के मद्देनजर शनिवार को पूरा इलाका डीजे और गाजे बाजे की धुन पर थिरकते हुए दिखा। हालांकि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में विसर्जन जुलूस के आयोजन का सिलसिला जोर-शोर से जारी है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024