शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर ...
शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक सूचना पर विद्युत कर्मी व 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ...
April 19, 2024
सारस्वत ब्राह्मण सभा के सर्वसम्मति से नरेश शर्मा अध्यक्ष तथा अशोक जोशी उपाध्यक्ष बने
Namo TV Bharat January 29, 2023
सारस्वत ब्राह्मण सभा के सर्वसम्मति से नरेश शर्मा अध्यक्ष तथा अशोक जोशी उपाध्यक्ष बने
विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर। सारस्वत ब्राह्मण सभा, श्रीगंगानगर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया आज 29 जनवरी, रविवार प्रातः 11 बजे पंचायती धर्मशाला में प्रारम्भ हुई। चुनाव अधिकारी एडवोकेट जितेन्द्र पाराशर तथा सहायक चुनाव अधिकारी अशोक अवस्थी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए नरेश शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार मण्डल) तथा उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक जोशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया गया।
इनके अतिरिक्त किसी और अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर नामांकन पत्र की जाँच के पश्चात् नरेश शर्मा को अध्यक्ष तथा अशोक जोशी को उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की गई, जिस पर उपस्थित सभी समाजबंधुओं द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी गई।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कपिल, विश्वामित्र शर्मा, बलराज पब्बी, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, नरेश शर्मा, तसिन्द्र शर्मा निक्कू, राजन शर्मा, पुनीत शर्मा, नीरज शर्मा, प्रवीण गौतम, विशाल भारद्वाज, अरूण शर्मा, ललित दत्ता, अरविंद जोशी, सुनंदन शर्मा, राकेश कपिल, देवेन्द्र कौशल, सतपाल मार्केण्डेय, राजकुमार पाठक, रमन शर्मा, अमित शर्मा, शिवकुमार शर्मा, विजय गौतम, निर्मल शर्मा, पार्थ दत्ता, प्रद्युमन शर्मा, अनिल शर्मा, कपिल शर्मा सहित भारी संख्या में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024