रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण
रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में सूरतगढ़ में रोड शो आयोजित रिपोर्ट: विनोद राज...
April 18, 2024
कौशाम्बी: आर्टिका कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर गंभीर घायल
Namo TV Bharat February 05, 2023
कौशाम्बी: आर्टिका कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर गंभीर घायल
- हादसे के बाद आर्टिका कार चालक वाहन समेत घटनास्थल से हुआ फरार
- घायल अधेड़ को इलाज के लिए कराया गया निजी अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी। सांदीपन घाट थाना क्षेत्र के कोइलहा हड्डी फैक्ट्री के पास बाइक सवार अधेड़ को तेज गति आर्टिका कार ने जोरदार टक्कर मार दिया है जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा है और गंभीर घायल हो गया है हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे हैं मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद आर्टिका कार चालक वाहन समेत घटनास्थल से फरार हो गया है।
घटनाक्रम के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहनी आइमा गोदाम पर गांव निवासी शुभम के पिता रविवार की दोपहर लगभग 11:00 बजे बाइक से पूरा मुफ्ती की ओर जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार कोइलहा की हड्डी फैक्ट्री के पास पहुंचे तेज गति अनियंत्रित आर्टिका कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी है जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान होकर तड़पने लगे चीख पुकार सुनकर राहगीर घटनास्थल पर रुक गए मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंची है और घायल अधेड़ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है बताया जाता है कि हादसे में घायल अधेड़ का दोनों पैर टूट गया है जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं हादसे के बाद आर्टिका कार चालक वाहन समेत घटनास्थल से फरार हो गया है
रिपोर्ट मुज़फ्फर महफूज
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024