शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर ...
शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक सूचना पर विद्युत कर्मी व 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ...
April 19, 2024
भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में की आत्महत्या.
Namo TV Bharat March 26, 2023
भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में की आत्महत्या.
वाराणसी जिले के सारनाथ थानाक्षेत्र के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्र रेसीडेंसी में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस आकांशा मूलरूप से भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। एक्ट्रेस का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों के दे दी है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस कल 25 मार्च को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होटल से बाहर एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गयी थी।
देर रात करीब 1 बजकर 55 मिनट पर वह वापस होटल लौटी। इसके बाद उन्होंने अपने केयर टेकर रेखा मौर्या से अपने कमरे की चाबी मांगी। चाबी लेकर वह अपने कमरे में चली गई थीं। सुबह देर तक न उठने पर रेखा ने होटल कर्मियों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद होटलकर्मी हरकत में आए और पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने रूम के दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो शव फंदे पर लटका था। सूचना पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंच चुकी है और मोबाइल, बैग और अन्य चीजों के जरिए साक्ष्य एकत्र कर रही है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024