नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत कुल 08 आदिम जनजाति परिवारों के बीच 04 बकरी एवं 01 बकरा का वितरण किया गया
Namo TV Bharat March 28, 2023
करमाटांड़ प्रखंड परिसर में आज मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत कुल 08 आदिम जनजाति परिवारों के बीच 04 बकरी एवं 01 बकरा का वितरण किया गया
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। मंगलवार को करमाटांड़ प्रखंड परिसर में कल्याण विभाग जामताड़ा के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत कुल 08 आदिम जनजाति के परिवारों को 100 प्रतिशत अनुदान पर 04 बकरी एवं 01 बकरा की दर से पशुधन का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा किया गया। जिसमे एक दिव्यांग लाभुक भी शामिल हैं।
इस मौके पर हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अजफर हसनैन ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ सभी योग्य लाभुक जरूर उठाएं तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनें। सरकार द्वारा आदिम जनजाति के लिए योजना के तहत लाभुकों को 100 प्रतिशत अनुदान पर लाभ मिल रहा है, इसका लाभ उठाएं।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती फूल कुमारी देवी, प्रखंड प्रमुख श्री छोटेलाल कोल, जिला परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र मंडल, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024