बीएसपी ने जौनपुर सीट पर बदला उम्मीदवार, श्रीकला का टिकट क...
बीएसपी ने जौनपुर सीट पर बदला उम्मीदवार, श्रीकला का टिकट कटा, श्याम सिंह यादव करेंगे नामांकन! श्री कला की जगह श्याम सिंह यादव को बीएसपी ने टिकट...
May 06, 2024
सादुलशहर वार्ड नंबर 20 व ततारसर के राजकीय बालिका विद्यालय अब अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित
Namo TV Bharat April 11, 2023
सादुलशहर वार्ड नंबर 20 व ततारसर के राजकीय बालिका विद्यालय अब अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित
आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र मे अच्छा प्लेटफार्म मिला हैः विधायक जांगिड़
विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत क्रियान्विति के अनुसरण में सोमवार को 450 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)/राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रूपांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निदेशक गौरव अग्रवाल द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा सम्बंधित ईमेल सूची में सादुलशहर विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ की अनुशंसा पर सादुलशहर के वार्ड नंबर 20 (वाटर वर्क्स के पास) में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं ततारसर के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय को राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है।
विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ ने बताया कि सादुलशहर शहरी क्षेत्र में अब तीन अंग्रेजी माध्यम में विद्यालय हो गए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में मील के पत्थर साबित हो रहे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अब आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के बच्चों को अच्छा प्लेटफार्म मिल गया है। गरीब परिवार का बच्चा भी आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर समाज में अपना योगदान देगा। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि रूपांतरित विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं को ही सत्र 2023-24 से अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किया जाएगा तथा आगामी सत्रों में क्रमश कक्षा 6, 7 व 8 एवं पूर्व में जारी निर्देश (14 जून 2019) के अनुसार कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि रूपांतरण से पूर्व जिन विद्यालयों में तृतीय भाषा का संचालन किया जा रहा था, अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरण के पश्चात भी उक्त विद्यालय में उसी तृतीय भाषा का संचालन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सादुलशहर में पहला महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वार्ड नम्बर 8 में खुला था, जिसमें करीब 300 विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पिछले दिनों मर्ज पड़े वार्ड नम्बर 18 के विद्यालय को डी मर्ज कर अंग्रेजी माध्यम किया गया था। अब वाटर वर्क्स के पास के विद्यालय को अंग्रेजी विद्यालय में रूपांतरित किया गया। इस सत्र से शुरु होने वाले दोनों विद्यालयों की मांग वार्डवासी कर रहे थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024