पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा की याद मे रक्तदान शिविर कल
पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा की याद मे रक्तदान शिविर कल रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। समाजसेवी संस्था इण्डिया हेल्प फ़ाउण्डेशन की तरफ़ से श...
April 24, 2024
कांग्रेस सरकार आई तो गैस सिलेंडर 500 में और महिलाओं को 1500 रूपए प्रतिमाह देगी सरकार,
Namo TV Bharat May 10, 2023
कांग्रेस सरकार आई तो गैस सिलेंडर 500 में और महिलाओं को 1500 रूपए प्रतिमाह देगी सरकार,
नारी सम्मान योजना जारी कर महिलाओं से भरवाए सांकेतिक फार्म।
नजीर एहमद
आगर/मालवा, मध्यप्रदेश। कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओं को 1500 रूपए प्रतिमाह सम्मान निधि और 500 रूपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक घोषणा पत्र जारी किया है, जिसको लेकर विधायक कार्यालय पर पत्रकारवार्ता आयोजित की गई।
जहाँ प्रभारी बनाए गए ब्यावरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी,कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार ने जानकारी देते हुवे बताया कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार में महिलाओं के लिए सबसे अधिक योजनाएं लागू की गई थी, मंगलवार को छिंदवाडा में महिला सम्मेलन में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के बारे में कमलनाथ ने जानकारी भी दी है। कांग्रेस सरकार बनते ही इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रूपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रूपए में रसोई गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके लिए पूरे प्रदेश में नारी सम्मान योजना के फार्म भरना शुरू किए गए है। इस कार्य में कांग्रेस पार्टी के बूथ पदाधिकारी, मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारी, ब्लाक और विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। फार्म भरवाने का काम घर-घर जाकर कराया जाएगा।
विधायक कार्यालय पर महिलाओं के फार्म भी भरवाकर शुरुआत की जहाँ विधायक विपिन वानखेड़े,कांग्रेस नेता दुर्गाप्रसाद पालीवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024