बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिका...
बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिकारियों का सम्मान रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। शहर में बढ़ते नशे एवं चोरी के खिलाफ प...
April 26, 2024
कोविड 19 हेल्प इंडिया, की कार्यकारिणी का हुआ गठन
Namo TV Bharat May 25, 2023
कोविड 19 हेल्प इंडिया, की कार्यकारिणी का हुआ गठन।
राजपूत बने संयोजक,कमल नारंग को बनाया अध्यक्ष।
Rajasthan: (विनोद राजपूत) मानवता की सेवा का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जिसने कोविड महामारी के दौरान ना केवल गंगानगर या राजस्थान में बल्कि भारत के भिन्न– भिन्न शहरों तक प्रत्यक्ष –अप्रत्यक्ष रूप से मदद पहुंचाने के साथ– साथ डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी के समय लोगों को रक्तदान से जिंदगियां बचाने के लिए अपनी पहचान बना चुके व्हाट्स एप ग्रुप कोविड 19 हेल्प इंडिया/गंगानगर की कार्यकारिणी कमेटी का दो वर्षों के लिए गठन किया गया जिसमें सर्व सहमति से लगातार इस ग्रुप से जुड़कर सेवाएं देने वाले सदस्यों को पदों का दायित्व सौंपा गया।
संयोजक (विनोद राजपूत) , अध्यक्ष (कमल नारंग–पार्षद), उपाध्यक्ष (हिमांशु चराया), सचिव (राज सनेजा), सह सचिव (संजीव नागपाल), कोषाध्यक्ष (लक्ष्मण सिंह), मीडिया प्रभारी (राजीव चोपड़ा), सह मीडिया प्रभारी (बूटा सिंह खालसा) और मुख्य सलाहकार के रुप में श्री भूषण जी बजाज (शिव भोले कल्याण भूमि समिति), विनोद गर्ग, डॉक्टर रविन्द्र जैन(स्वास्तिक ब्लड बैंक), डॉक्टर हरीश कटारिया(वाइस प्रिंसिपल), विवेक चराया को नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
समिति के सदस्यों द्वारा समाज सेवा के कार्यों को जारी रखते हुए मेडिकल कैंप लगाने और पौधारोपण करने का निर्णय लिया गया।
सभी सदस्यों द्वारा मदद के इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्रुप को संस्था बनाकर समाज सेवा करते रहने का संकल्प लिया गया।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024