रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि
रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि 28 अप्रेल को सभी रक्तदाताओ व समाजसेवी लोगो को किया जाएगा सम्मानित रिपोर्ट: विनोद र...
April 25, 2024
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया वार्ड नंबर 8 में वृक्षारोपण
Namo TV Bharat June 06, 2023
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया वार्ड नंबर 8 में वृक्षारोपण
पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में वार्डवासियों ने लगाए अब तक 461 पौधे
विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वार्ड नंबर 8 में पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में वार्डवासियों द्वारा 10-12 फीट के अमलताश, एलोस्ट्रॉनिया, कदम, चक्रेशिया, टीकोमा, अशोक के 20 वृक्ष लगाए गए। पार्षद बंटी वाल्मीकि ने बताया कि वार्ड नं. 8 में वर्ष 2020 तक पेड़ों की संख्या मात्र 7-8 थी। इसे देखते हुए निरन्तर पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण किया जा रहा है तथा नगरपरिषद के सहयोग से वार्डवासियों को साथ लेकर अब तक 461 वृक्ष लगाए गए हैं, जिनकी देखभाल वार्डवासी स्वयं करते हैं। इसके साथ-साथ सभी पेड़-पौधों की रक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं, जिनकी व्यवस्था नगरपरिषद के द्वारा की गई है। इसी का नतीजा है कि लगभग सभी वृक्ष तेज़ी से फल-फूल रहे हैं, जिससे वार्ड हरा-भरा लगता है तथा पर्यावरण की दृष्टि से भी काफी फायदा हुआ है।
इस कार्यकर्म में मोहम्मद मेहंदी, राजेश खन्ना, अनिल सारवान, विष्णु चौहान, अशोक सुमाली, इक़बाल सिंह, देव वाल्मीकि, सिकंदर सिसोदिया, भगवती प्रसाद, इरफ़ान मोहम्मद, रामप्रसाद सारवान, अरुण सोनी, राहुल सारवान, निवास पिवाल, विक्की, मोहम्मद क्यूम, मदन गोपाल, इक़बाल खान सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024