हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया ...
हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित । गुरुजनों से सम्मान पाकर छात्रों हुए गौरवान्वित | सुरेरी, जौनपुर । क...
April 27, 2024
गुरवीर सिंह बराड़ के नेतृत्व में ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई
Namo TV Bharat August 14, 2023
गुरवीर सिंह बराड़ के नेतृत्व में ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई
- – सादुलशहर से श्रीगंगानगर तक पहुंची तिरंगा यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे गुंजायमान किए
- – कांग्रेस के इशारे पर पुलिस द्वारा श्रीगंगानगर प्रवेश करने में बाधा उत्पन्न करने पर कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश
विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरवीर सिंह बराड़ के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता देश की आन-बान-शान तिरंगा झंडा हाथ में लेकर सादुलशहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों से होते हुए श्रीगंगानगर स्थित महाराजा गंगासिंह चौक पहुंचे। जगह-जगह आमजन ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा जगह-जगह से कार्यकर्ता विशाल तिरंगा यात्रा के साथ जुड़ते रहे, जिससे कि तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक बन गई।
महाराजा गंगासिंह चौक पर श्रीगंगानगर के संस्थापक महाराजा गंगासिंह को पुष्प अर्पित किए गए तथा शहीदों को नमन किया गया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गुरवीर सिंह बराड़ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा क्षेत्र में वर्ष 2016 से लगातार निकाली जा रही है। हर बार युवाओं ने बढ़-चढक़र तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेकर इसे ऐतिहासिक बनाया है तथा इस बार हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए इसे और अधिक यादगार बना दिया है।
पुलिस द्वारा यात्रा को जबरन रोकने पर जताया आक्रोश :- ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा ने जैसे ही श्रीगंगानगर में प्रवेश किया तो तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों की तादाद में शामिल कार्यकर्ताओं को देखकर घबराई कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के दम पर तिरंगा यात्रा को साजिशपूर्ण तरीके से विफल करने का प्रयास किया एवं यात्रा को मीरा चौक पर रोक दिया तथा आगे जाने से मना कर दिया। लेकिन उत्साहित कार्यकर्ता पुलिस बल को नजरअंदाज करते हुए तिरंगा उठाए निरन्तर आगे बढ़ते रहे तथा महाराजा गंगासिंह चौक पहुंचकर तिरंगा यात्रा विधिवत सम्पन्न हुई।
कांग्रेस सरकार की ओछी मानसिकता पर गुरवीर सिंह बराड़ ने भारी आक्रोश व्यक्त किया तथा कहा कि जिला प्रशासन को दो दिन पूर्व ही लिखित में सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्वक तिरंगा यात्रा को पुलिस द्वारा रोकना असहनीय है। कांग्रेस को अपनी हार स्पष्ट नजर आ रही है, इसलिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा तथा युवा वर्ग एवं आमजन कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में कड़़ा सबक सिखाएगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024