पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजस...
पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन -संघर्षशील ओर मिलनसार स्वभाव के धनी थे स्व. लक्षमीकान्त शर्मा ...
April 29, 2024
पूर्व जिला जज संजय शंकर पांडेय की त्याग मूर्ति माँ अमरावती देवी का निधन
Namo TV Bharat September 10, 2023
पूर्व जिला जज संजय शंकर पांडेय की त्याग मूर्ति माँ अमरावती देवी का निधन
दीपक शुक्ला
प्रयागराज ,10 सितम्बर। त्याग की मूर्ति श्रीमती अमरावती देवी पाण्डेय पत्नी स्व. श्री रामप्रकाश पाण्डेय (पूर्व जिला जज) का 91 वर्ष की एक सफल, पारदर्शी, ममतामयी, करुणार्द्र, तपस्वी जीवन यात्रा पूर्ण करने के उपरान्त आज 10 सितम्बर को इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया। वे अपने पीछे एक शिक्षित, प्रतिष्ठित भरापूरा परिवार छोड़ कर गई हैं।
श्रीमती अमरावती देवी के 5 पुत्र एवं 4 पुत्रियाँ है, जो सभी उच्च पदों पर पदस्थापित है। उनके संस्कारों के बदौलत ही आज उन्होंने राज्य में ही नहीं सम्पूर्ण देश में परिवार का नाम रोशन किया है। इनके भरेपूरे परिवार में हरि शंकर पाण्डेय (आई.ए.एस.), विजय शंकर पाण्डेय, (आई.ए.एस.), डॉ. अजय शंकर पाण्डेय (आई.ए.एस.), संजय शंकर पाण्डेय (पूर्व जिला जज), विनय शंकर पाण्डेय (आई.ए.एस.) (पुत्र) श्रीमती उषा त्रिपाठी, शशि मिश्रा, कनक त्रिपाठी (आई.ए.एस.) अन्नु मिश्रा (पुत्री), डॉ. विप्र पाण्डेय, आई.एफ.एस., डॉ. मोहित पाण्डेय, डॉ. कनिष्क पाण्डेय, मिलिन्द पाण्डेय, सिद्धान्त शंकर पाण्डेय, अविरल पाण्डेय (पौत्र) है।
इनका अंत्योष्टि कार्यक्रम 11 सितम्बर, 2023 सोमवार को प्रातः 09.00 बजे प्रयागराज स्थित रसूलाबाद घाट पर सम्पन्न होगा।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024