पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजस...
पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन -संघर्षशील ओर मिलनसार स्वभाव के धनी थे स्व. लक्षमीकान्त शर्मा ...
April 29, 2024
सादुलशहर विधानसभा की गुरविंदर कौर बराड़ द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे बड़े दिग्गज नेता
Namo TV Bharat September 17, 2023
सादुलशहर विधानसभा की गुरविंदर कौर बराड़ द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे बड़े दिग्गज नेता
- सैकड़ो की तादाद में पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व लोग
- सादुलशहर विधानसभा से टिकट की दौड़ में गुरविंदर कौर बराड़ सबसे आगे
विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर। सादुलशहर विधानसभा की आम आदमी पार्टी की जनसभा सादुल शहर धानमंडी में आयोजित की गई इस जनसभा में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आसपास क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। पार्टी की महिला विंग की जिला संयुक्त सचिव गुरविंद्र कौर बराड़ जोकि सादुलशहर विधानसभा से आम आदमी पार्टी की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही है।
इस जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हजूम उमड़ा इस कार्यक्रम के तहत बलुवाना पंजाब के विधायक गोल्डी मुसाफिर द्वारा संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की गारंटी योजना के तहत जानकारी दी गई।उनके द्वारा सादुलशहर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के बड़े दिग्गज नेताओं ने दिल्ली और पंजाब सरकार में होने वाले विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। राजस्थान के सह प्रभारी अमनदीप गोल्डी मुसाफिर, प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल, प्रदेश महासचिव विश्वेंद्र चौधरी, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष गायत्री बिश्नोई, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग बराड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष मक्कासर, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुखविंद्र सिंह वानर व जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल मुख्य अतिथि आदि उपस्थित रहे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024