अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव माता बदल तिवारी भाजपा के ...
अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव माता बदल तिवारी भाजपा के लिए मांगा वोट रिपोर्टर: दीपक शुक्ला रामपुर, जौनपुर : नगर पंचायत रामपुर मे अपना दल एस के ...
May 07, 2024
जामताड़ा: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अम्बा में हुआ मिट्टी संग्रह
Namo TV Bharat September 17, 2023
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अम्बा में हुआ मिट्टी संग्रह
चंचल गिरी
कुंडहित, जामताड़ा। रविवार को भाजपाइयों ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अम्बा के बिभिन्न जगहों मे मिट्टी का संग्रह किया। इस दौरान पूर्व टोला के दुर्गा मंदिर परिसर,गड़शीमूला काली मंदिर परिसर,कालीगंज मनशा मंदिर प्रांगण,बाद्यकर टोला मनाशा मंदिर से प्रांगण से पवित्र मिट्टी का संग्रह किया गया।
मौके पर मौजूद कुण्डहित मंडल महामंत्री प्रणव नायक ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य आमजनों को देश की आजादी के लिए किए गए बलिदानों के एहसास से जोड़ कर उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना है।उन्होने आगे कहा कि इस कार्यक्रम में हरेक देशवासी को शामिल होना चाहिए।
बताया कि अभियान के तहत पूरे देश भर में अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान प्रत्येक घर से 2 चुटकी मिट्टी अमृत कलश में संग्रहित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से बहादुर स्वतंत्रता सेनानी और वीरों जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया उनकी याद को पुर्नजीवित किया जा रहा है।
रविवार को कुंडहित में चलाए गए अभियान के दौरान मुख्य रूप से मौक़े पर मंडल महामंत्री प्रणव नायक,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिकाश भारती,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष परिमल मंडल, लालजी फ़ौजदार, पूर्व बिस सूत्री प्रदीप पैतंडी, सुनील ठाकुर,सस्ति पद मंडल,गिरिधारी लायेक, दुलाली बाउरी,बिस्वनाथ मंडल,गोपीनाथ दे,तपोती दे,चाणु कविराज,करुणा लायेक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024