पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजस...
पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन -संघर्षशील ओर मिलनसार स्वभाव के धनी थे स्व. लक्षमीकान्त शर्मा ...
April 29, 2024
भाजपा नेता राजकुमार सोनी ने श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी जताई
Namo TV Bharat September 18, 2023
भाजपा नेता राजकुमार सोनी ने श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी जताई
- सोनी बोले….जनता के सहयोग से इलाके का चहुमुखी विकास करवाएंगे
- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान को अग्रिम पंक्ति का राज्य बनाया, कांग्रेस ने इसे फिर से बीमार कर दिया
विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर। भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान नेता राजकुमार सोनी ने श्रीगंगानगर विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट के लिए दावेदारी जताई है। अपने कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं और एक कार्यकर्ता के रूप में लगातार कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समय राजस्थान में भरपूर विकास हुआ,श्रीमती राजे ने अपने कार्यकाल में राजस्थान प्रदेश को बीमारू प्रदेश से निकलकर अग्रिम पंक्ति के राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया,लेकिन गहलोत सरकार ने इसे फिर से बीमारू बना दिया है जो की चिंता का विषय है।वसुंधरा शासन में राजस्थान तरक्की और खुशहाली के हर मामले में पूरे देश में अव्वल था,लेकिन अब कांग्रेस सरकार के समय भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार के मामले में नंबर वन है।नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़े यह बता रहे हैं कि राजस्थान में बेटियां सुरक्षित नहीं है आए दिन बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है।
सोनी ने कहा कि गहलोत सरकार सत्ता के नशे में मदहोश हो चुकी है। राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।गहलोत सरकार के विधायक खुद अपनी सरकार पर लगातार आरोप लगा रहे हैं।कई दिनों तक होटल में बंद रहने वाली है,यह सरकार अब चुनाव नजदीक आने पर जनता को रेवड़ी बांटकर गुमराह कर रही है।सोनी ने कहा कि राज्य की जनता अब गहलोत सरकार के बहकावे में आने वाली नहीं है उसने प्रण ले लिया है कि वह इस भ्रष्टाचारी सरकार को जड़ से उखाड़ कर ही दम लेगी।सोनी ने कहा कि इसके विधायक खुद कह चुके हैं कि इस बार विधानसभा चुनाव में एक फॉर्च्यूनर में जितने व्यक्ति बैठ सकते हैं उतने विधायक चुनकर आएंगे।
सोनी ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने राजस्थान में अपने एक भाषण के दौरान यह कहा था कि कांग्रेस की सरकार आने पर वह अगले 10 दिन में संपूर्ण कर्जा किसानों का माफ कर देंगे उनकी यह घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई है।किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया है।बल्कि गहलोत राज ने 18,492 किसानों की जमीन कुर्क करके नीलाम कर दी है। 17 बार पेपर लीक कर रद्द करने से “नाथी के बाड़े” ने 50 लाख युवाओं का भविष्य चोपट करके रख दिया है।
वर्तमान में किसानों की परेशानी बढ़ रही है श्रीगंगानगर जिले में 20 दिन तक किसानों को पानी नहीं दिया गया,सुंडी ने किसने की नरमा कपास की फसल को खराब कर दिया है। ऊपर से तूफान की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।ऐसी स्थिति में कांग्रेस की गहलोत सरकार मुआवजा देने की बजाय यात्राएं निकालने पर व्यस्त है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024