बस की चपेट में आने से UKG का छात्र घायल, मासूम को आई गंभी...
बस की चपेट में आने से UKG का छात्र घायल, मासूम को आई गंभीर चोटे, st. जेवियर्स स्कूल नेवढ़िया में पढ़ता है मासूम। जौनपुर। खबर उत्तर प्रदे...
April 27, 2024
विधायक राजकुमार गौड़ और अंकुर मगलानी ने बड़े काफिले के साथ श्यामनगर-हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किया सघन जनसंपर्क
Namo TV Bharat November 11, 2023
विधायक राजकुमार गौड़ और अंकुर मगलानी ने बड़े काफिले के साथ श्यामनगर-हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किया सघन जनसंपर्क
- दोबारा कांग्रेस की सरकार बनायें, जारी रहेंगे विकास कार्य: गौड़
- नगर परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा: मगलानी
विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी अंकुर मगलानी के साथ आज शाम पुरानी आबादी के वार्ड नंबर 9 के श्यामनगर तथा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बड़े काफिले के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। दोपहर 3 बजे जैसे ही राजकुमार गौड़ और अंकुर मगलानी श्याम नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पहुंचे, बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को साथ लेकर उन्होंने डोर टू डोर जाकर वोट मांगे।
एसडी कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष प्रथम गंभीर, पूर्व अध्यक्ष कार्तिक छाबड़ा, पार्षद प्रेम नायक, पालसिंह गिल, गुरमीतसिंह, दिलीप लावा, कांग्रेस सेवादल की वरिष्ठ नेत्री राजलता वाल्मीकि, रेशमादेवी, नैनादेवी, उषादेवी, जसवंत छाबड़ा, राजकुमार अरोड़ा, उतमाराम नायक, मनोज गंभीर, रविंद्र चुघ, हकीकतराय नागपाल और सुनील डागला आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने इस जनसंपर्क अभियान में शिरकत की।
कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि कांग्रेस जाति-धर्म का भेदभाव किए बिना सभी 36 कौमों को साथ लेकर चलने में विश्वास ही नहीं रखती बल्कि सभी वर्गों के लोगों के हितों की सुरक्षा भी करती है।उन्होंने पुरजोर शब्दों में कहा कि इस बार अंकुर मगलानी को अधिक से अधिक मतों के अंतर से विजयी कर विधानसभा में भेजें। अंकुर मगलानी की जीत से श्रीगंगानगर में जो विकास कार्य और नए-नए प्रोजेक्ट आ रहे हैं, वे न केवल जल्द से जल्द पूरे होंगे बल्कि और भी कई योजनाएँ शुरू होंगी।
अंकुर मगलानी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। श्रीगंगानगर शहर की जो दुर्गति हो रखी है, उसे सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण शहर का बुरा हाल है। भ्रष्टाचार के कारण ही नगर परिषद में आयुक्त के पद पर कोई अधिकारी रहना नहीं चाहता। इस पद पर जिस अधिकारी को लगाया जाता है,वह या तो जल्दी ही तबादला करवा लेता है या फिर लंबी छुट्टी पर चला जाता है। नगर परिषद को भ्रष्टाचारमुक्त किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने राजकुमार गौड़ और अंकुर मगलानी का जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि वे अंकुर मगलानी को भारी मतों से विजयी बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। अन्य लोगों को भी कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। श्यामनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लगभग 3 घंटे जनसंपर्क अभियान चला। लोगों ने अंकुर मगलानी तथा राजकुमार गौड़ को फूलमालाओं से लाद दिया। आज के इस जनसंपर्क से बिल्कुल साफ हो गया है कि अंकुर मगलानी भारी मतों से विजयी होंगे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024