हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया ...
हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित । गुरुजनों से सम्मान पाकर छात्रों हुए गौरवान्वित | सुरेरी, जौनपुर । क...
April 27, 2024
मोदी की गारंटी से बनेगा विकसित भारत :- डॉ राजपुरोहित
Namo TV Bharat March 17, 2024
श्रीगंगानगर भाजपा जिला कार्यालय में संयुक्त मौर्चा बैठक को प्रदेश प्रवक्ता डॉ जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने किया संबोधित
मोदी की गारंटी से बनेगा विकसित भारत :- डॉ राजपुरोहित
रिपोर्ट विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर । भाजपा जिला कार्यालय में आज भाजपा के मौर्चो की संयुक्त बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और बीकानेर संभाग सह प्रभारी डॉ जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के गायन से हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए बीकानेर संभाग सह प्रभारी डॉ जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि भारत 2047 में विकसित राष्ट्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हम सभी मौर्चों और विभागों की पूरी टीम को समन्वित रूप से भाजपा संगठन को मजबूत करने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को यह सोचना चाहिए कि पार्टी में उसकी भूमिका क्या है और क्या वह अपने पद और दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए संगठन सर्वोपरि है , उन्होंने कहा कि जहां अपेक्षित वहां उपस्थित इस बात को धारण कर बैठकों में अपनी सतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि इससे पहले बैठक में पहुंचने पर सभी का जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने स्वागत किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान से हुआ। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां ने आये हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह संभाग सह प्रभारी डॉ जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव भगवान मेघवाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना श्रीगंगानगर लोकसभा विस्तारक दलीप सिंह राजपुरोहित जिला उपाध्यक्ष श्याम धारीवाल रतन गणेशगढ़िया राजन तनेजा आरती शर्मा जिला मंत्री सुरेंद्र गोदारा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़ जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी पवन ओझा वेदप्रकाश ठंडी अशोक कुमार योगी दादूखान जोइया बिरमा नायक राजकी बाई समेस्ता चौधरी एडवोकेट सरिता बुडानिया शोभा देवी रामसिंह मंडा महेश जोशी कपिल सिंधी ठाकुर सिंह रामकरण ओड रामकुमार बिश्नोई गोपाल सहारण सुरजीत ओड रामसिंह सिद्दू मांगीराज बायड़ रणजीत सहू पवन बागड़ी सचिन पचेरवाल सन्नी भाटी लखवीर सिंह राजू सिंह श्योपत चौधरी चंद्र सिंह राठौड़ गुरप्रीत सिंह हरदेव सिंह गुरबख्श सिंह प्रेम घोड़ेला राजेंद्र सिंह डॉ सुखदेव सिंह मुकेश कुमार रामकुमार कालूराम देवर्थ हनुमान भार्गव कृष्ण कुमार नियामत खान किशोरी लाल सिवान पूर्णचंद्र मौर्य अमित खन्ना गुल्लू सुधीर सहारण राहुल सहारण राजीव शर्मा अमरसिंह मंडा निशांत पारीक जगदीश राय कासनियां सुखी अठवाल विक्रम सांई महेश शर्मा मनोज नायक सुनिल गांधी साहित्य सिंगला सुभाष रिवाड़ विक्की सीवान अमित खन्ना पूनम शर्मा नीलम वर्मा सोनू पटीर उपस्थित रहे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024