पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजस...
पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन -संघर्षशील ओर मिलनसार स्वभाव के धनी थे स्व. लक्षमीकान्त शर्मा ...
April 29, 2024
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोंग बांध से राजस्थान के हिस्से का पानी बढ़वाने का दिया आश्वासन
Namo TV Bharat April 12, 2024
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोंग बांध से राजस्थान के हिस्से का पानी बढ़वाने का दिया आश्वासन
- सूरतगढ़ में विशाल जनसभा को किया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित, प्रियंका बैलान मेघवाल को जीताने का किया आह्वान
- अभी तो पेपर खरीदने वाले पकड़े गए हैं, बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा :- भजनलाल शर्मा
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गैंगस्टरों को चेतावनी, या अपराध छोड़ दें या राजस्थान
रिपोर्ट: विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि पोंग बांध से राजस्थान के हिस्से के पानी की मात्रा को बढवाया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार के मंत्रियों को पत्र लिख दिया है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद पूरी उम्मीद है कि पोंग बांध से पानी की मात्रा बढ़ेगी और इसका लाभ श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के किसानों सहित पश्चिमी राजस्थान को मिलेगा।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बैलान के समर्थन में सूरतगढ़ की पुरानी धान मंडी में आयोजित विशाल चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
रैली में प्रत्याशी प्रियंका बैलान, श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा श्रीयादे माता माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रहलाद राय टाक, सांसद निहालचंद मेघवाल, विधायक गुरवीरसिंह बराड़ व जयदीप बिहानी लोकसभा संयोजक बलवीर बिश्नोई व सह संयोजक आत्माराम तरड़ पूर्व मंत्री रामप्रताप कासनिया व सुरेंद्र पाल सिंह टीटी पूर्व विधायक ओपी महेंद्रा अशोक नागपाल संतोष बावरी व बलवीर सिंह लूथरा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनियां अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढ़िया सूरतगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता मंच पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर लगभग 15 किलोमीटर तक कच्ची है।इस नहर के टूटने का खतरा रहता है। नहर टूट जाती है तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान इस इलाके के किसानों को होता है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही पंजाब क्षेत्र में इंदिरा नहर के 15 किलोमीटर के कच्चे हिस्से को पक्का करवाने के लिए बजट मंजूर कर दिया। नहर को पक्का करने का काम शुरू हो जाता लेकिन यहां के किसानों द्वारा मांग की गई की पानी की बंदी को एक महीने के लिए आगे किया जाए। किसानों की मांग को स्वीकार करते हुए पानी की बंदी अभी नहीं ली गई। आगामी दिनों में पानी की बंदी लेकर नहर को पक्का करवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस बीच राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास के चलते पोंग बांध से राजस्थान के हिस्से का पानी भी बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही पहली कैबिनेट की मीटिंग में किसान सम्मान निधि राशि में वृद्धि करने का तुरंत फैसला किया गया। यह राशि बढ़ाकर 8000 हजार रुपए कर दी गई है।इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी 1000 से बढ़कर 1150 रुपए की गई है। आने वाले दिनों में यह राशि डेढ़ हजार रुपए की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय युवाओं के सपनों को जिन लोगों ने चूर-चूर किया, उनको किसी कीमत पर छोड़ नहीं जाएगा। पिछली सरकार के समय भर्ती परीक्षा पेपरों को आउट करने वालों पर पुलिस को कार्यवाही नहीं करने दी। प्रदेश में अब वही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी)है, जो पेपर लीक मामले में लगातार गिरफ्तारियां कर रही है, जो पहले भी था। अभी तक 84 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति हैं जिन्होंने पेपर खरीदे, अब बारी उन लोगों की है जो शोरूम बनाकर पेपर बेच रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस मामले में चाहे कोई कितना भी बड़ा हो उसे,किसी कीमत पर छोड़ नहीं जाएगा। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पेपर लीक मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के गठन का वायदा किया था। वह वायदा पूरा किया गया है। अपनी कैबिनेट की पहली मीटिंग में लिए गए एक और फैसले का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद का भाव 125 रुपए बढ़कर 2400 रुपए राज्य सरकार ने किया है।इस सीजन में किसानों को किसका बड़ा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने पूर्व भर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा बार-बार सूची मांगने पर भी किसान सम्मान निधि के लिए पात्र किसाने की सूची नहीं भेजी। भाजपा सरकार ने आते ही ऐसे 60 हजार किसाने की सूची केंद्र सरकार को भेजी। यह किसान अब इस योजना का लाभ पाने वालों में जुड़ गए हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार को आए लगभग 4 महीने हुए हैं।भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जो संकल्प पत्र घोषित किया था। उसके लगभग आधे संकल्प पूरे कर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में बाकी संकल्प भी एक-एक कर पूरे किए जाएंगे। भाजपा जो कहती है, वह करती है और जो करती है, वही बताती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कर्मठ कार्यकर्ताओं की पार्टी है। राजस्थान की जनता ने जिस तरह से 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा का झंडा फतेह किया। इस प्रकार उन्होंने इस चुनाव में भी सभी 25 सीटें भाजपा की झोली में डालने और लगातार तीसरी बार श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का का लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में बहुत परिवर्तन हो चुका है। अभी और परिवर्तन होना बाकी है। एक बड़ा परिवर्तन तो यहां के लोग इन दिनों महसूस कर रहे हैं कि उनके यहां से भारतमाला प्रोजेक्ट एक्सप्रेस हाईवे बन रहा है। इस पर गाड़ी चलाने वालों को पता चलता है कि देश कितनी रफ्तार से तरक्की कर रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि केंद्र में जब भाजपा की सरकार आई थी, तब भारत अर्थव्यवस्था की सूची में 11वें नंबर पर था। अब पांचवें नंबर पर है। वर्ष 2047 में भारत देश दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का दुनिया भर में स्वाभिमान बढा है। उन्होंने गंगानगर लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी प्रियंका बैलान मेघवाल को अधिक से अधिक वोटो से विजयी बनाने का आह्वान किया ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गैंगस्टरों को चेतावनी, या अपराध छोड़ दें या राजस्थान
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कुख्यात गैंगस्टरों को स्पष्ट रूप से इस चुनावी रैली में चेतावनी दी कि वे अब राजस्थान में आने की गलती ना करें। राजस्थान में भी अब भाजपा की सरकार है।अगर उन्होंने राजस्थान में आकर कोई कांड करने की गलती की तो फिर वे वापस नहीं जा पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। इन राज्यों में किसी भी तरह के माफिया और गैंगस्टरों को पनपने नहीं दिया जाता। अब राजस्थान में भी इनको पैर नहीं जमाने दिए जाएंगे।
राजस्थान में पूर्ववर्ती सरकार निर्बल थी। इसलिए बदमाश यहां आकर कांड कर जाते थे।किसी को फोन करके वसूली के लिए धमकाते तो कहीं फायरिंग तथा मर्डर कर देते थे। भाजपा ने अपने वायदे के मुताबिक सत्ता में आते ही सबसे पहले एंटी गैंगस्टर फोर्स का गठन किया। इस फोर्स द्वारा अनेक बदमाशों की धर पकड़ की गई है।उन्होंने कहा कि राजस्थान शक्ति,भक्ति और शांति का प्रदेश है। यहां पर किसी को शांति नहीं फैलाने दी जाएगी।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024