पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजस...
पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन -संघर्षशील ओर मिलनसार स्वभाव के धनी थे स्व. लक्षमीकान्त शर्मा ...
April 29, 2024
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
Namo TV Bharat April 14, 2024
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प
रिपोर्ट: विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर। व्यापारी वर्ग ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका बैलान मेघवाल को तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग करते हुए भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया है।व्यापारियों ने श्रीमती प्रियंका बैलान को खुला समर्थन देने का ऐलान किया है। हनुमानगढ़ में फूड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा आज ऐसोसिएशन भवन मे आयोजित सभा में प्रियंका बैलान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने व्यापारियों के कल्याण के लिए बहुत सकारात्मक ठोस कदम उठाए हैं। व्यापारी वर्ग की तकलीफों को कम किया गया है। राजस्थान की भाजपा सरकार भी इस दिशा में कदम उठा रही है।
हाल ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को राज्य और केंद्र की सरकारों ने मिलकर काफी कम किया है,जिससे व्यापारी वर्ग को भी बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार आगे भी व्यापारी वर्ग की अन्य समस्याओं का समाधान कर व्यापार की प्रक्रियाओं का सरलीकरण करेगी। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ के विधायक गणेशराज बंसल, फूड ग्रेन मरचेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतराम जिंदल, गुड़-खांड व्यापार संघ के अध्यक्ष मुरारीलाल, व्यापार संघ के सचिव सुरेंद्रसिंह के अलावा राजकुमार बंसल, अतुल धींगडा, अशोक जिंदल,बालकिशन, रामलाल किरोड़ीवाल,सुभाष सिंगला, प्रेम कुमार बंसल,सोहनसिंह, हरदयालसिंह, संदीप जिंदल,अमित मदान आदि काफी संख्या में प्रतिष्ठित व्यापारी तथा आमजन उपस्थित रहे।
व्यापारी नेताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए चुनाव में हर संभव प्रियंका बैलान का साथ देने का ऐलान किया। प्रियंका ने सभी का आभार व्यक्त किया। आज चुनाव प्रचार के दौरान हनुमानगढ़ जिले के ही धौलीपाल गांव में भाजपा आईटी सेल के पूर्व जिला संयोजक आशीष शर्मा द्वारा एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेम शर्मा, आलोक शर्मा,अमरसिंह,दीपू शेरावत और बूथ अध्यक्ष लोकेश मूंड तथा गौरा सिंह आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।गांव वालों ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। प्रियंका ने सभी को साथ लेकर घर-घर जाकर जनसंपर्क भी किया।
इससे पहले हनुमानगढ़ जिले में ही चक 42-एसएसडब्ल्यू में आज बैसाखी के पावन पर्व पर गुरुद्वारा भवन का नींव पत्थर रखा गया। इस मौके पर उपस्थित हुई प्रियंका बैलान ने इलाके की खुशहाली व तरक्की तथा समृद्धि के लिए वाहेगुरु के समक्ष अरदास की। उन्होंने सभी को बैसाखी पर्व और खालसा सृजन के इस ऐतिहासिक दिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने आज सुबह गांव किशनगढ़ में अपने समर्थन में आयोजित सभा में जाने से पहले गुरुद्वारा साहब में जाकर मत्था टेका और वाहेगुरु के समक्ष अरदास की। किशनगढ़ की चुनावी सभा में गुरप्रीतसिंह डायरेक्टर,रामस्वरूप सिंगाठिया, उप सरपंच ओमप्रकाश देवर्थ और मंडल अध्यक्ष फूसाराम आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024