Breaking News
  ⇝  मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किग्रा सोना जब्त किया, 2 गिरफ्तार   ⇝  पेरासिटामोल सहित कई खांसी-बुखार की दवाइयां हुई प्रतिबंधित, सरकार ने FDC की 14 दवाओं पर लगाया बैन   ⇝  श्रीगंगानगर मे हुआ श्री हनुमान चालीसा का महापाठ, हजारो की संख्या मे पहुचे सर्वसमाज के लोग   ⇝  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील मंझनपुर में सुनी जनशिकायतें   ⇝  कौशाम्बी: मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम मोंगरी कड़ा में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्यायें   ⇝  जौनपुर निजी कार्यक्रम में पहुंचे आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एम एस बिट्टा बोले भारत में आतंकवाद खत्म   ⇝  पायोनियर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने फहराया परचम   ⇝  कानवेंट स्कूल की तरह आंगनवाड़ी के नौनिहालों को दी जाएगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- राज्यमंत्री   ⇝  जल्द ही पार्टी में तमाम नए लोगों को जोड़ने एवं सक्रिय लोगों को कार्यकारिणी में शामिल करने को बनेगी रणनीति- अजय सोनी   ⇝  आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा   ⇝  राजस्थान पंजाब को जोड़ने वाली टूटी फूटी साधुवाली सड़क का निर्माण शीघ्र करें:-एडवोकेट मुकेश गोदारा   ⇝  पानी ठहरेगा जहां मच्छर पनपेगा वहां, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण   ⇝  कौशांबी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 35 लाख की चोरी का हुआ खुलासा।   ⇝  बरसात-ओलावृष्टि से प्रभावितों की सहायता के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश   ⇝  विधायक गौड़ और जिला कलक्टर ने किया गजल सम्राट जगजीत सिंह स्मारक भवन का शिलान्यास
  • जौनपुर
  • राष्ट्रीय समाचार
  • ताज़ा खबर
  • राजनीति समाचार
    ताज़ा खबर राजनीति उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत कौशांबी

    कौशाम्बी: केशव प्रसाद उप मुख्यमंत्री का जनपद भ्रमण कार्यक...

    January 19, 2023

    ताज़ा खबर राजनीति उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत कौशांबी

    कौशाम्बी: सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व0 अटल ब...

    December 25, 2022

    ताज़ा खबर राजनीति NAMOTV भारत राजस्थान श्रीगंगानगर

    ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव 7 दिसंबर को ग्रामीण क्षे...

    December 05, 2022

    ताज़ा खबर राजनीति NAMOTV भारत राजस्थान श्रीगंगानगर

    गुरवीर बराड़ गांधीनगर चुनाव प्रभारी नियुक्त

    November 17, 2022

    ताज़ा खबर राजनीति NAMOTV भारत राजनीतिक राजस्थान श्रीगंगानगर

    पीपल्स ग्रीन पार्टी ने शुरू किया हिसाब दो आंदोलन, राज्य स...

    September 24, 2022

    ताज़ा खबर राजनीति NAMOTV भारत राजस्थान श्रीगंगानगर

    श्रीगंगानगर। 15 वी विधानसभा के सप्तम सत्र में सादुलशहर वि...

    September 23, 2022

    जौनपुर ताज़ा खबर राजनीति उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत

    अपना दल के नेता से गाली गलौज करना दरोगा को पड़ा भारी, दरो...

    June 25, 2022

    ताज़ा खबर राजनीति उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत लखनऊ

    ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव परिणाम: ...

    July 10, 2021

    जौनपुर ताज़ा खबर राजनीति उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत

    Jaunpur News: रामपुर ब्लाक परिसर में 96 बीडीसी सदस्यों ने...

    July 10, 2021

    जौनपुर ताज़ा खबर राजनीति उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत

    Jaunpur News: बीजेपी ने जारी किया ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशिय...

    July 07, 2021

  • व्यापार समाचार
    ताज़ा खबर व्यापार NAMOTV भारत राजनीतिक झारखण्ड जामताड़ा

    केंद्रीय बजट के खिलाफ अम्बा के पूर्वटोला व सियारशुलि में ...

    February 11, 2023

    जौनपुर ताज़ा खबर व्यापार उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत राजनीतिक

    भाजपा सरकार का बजट युवा, छात्र, किसान विरोधी : आप नेता गिरी

    February 02, 2023

    ताज़ा खबर व्यापार उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत कौशांबी

    कौशाम्बी: जीएसटी सर्वे से व्यापारियों में आक्रोश,जताया विरोध

    December 14, 2022

    ताज़ा खबर व्यापार उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत लखनऊ

    Petrol Diesel Price Today: महीने के पहले दिन क्या पेट्रोल...

    November 01, 2022

    ताज़ा खबर व्यापार टैकनोलजी NAMOTV भारत देश लखनऊ

    भारत में आ गया 5G! सर्विसेस लॉन्च, मिल जाएगी स्लो इंटरनेट...

    October 01, 2022

    ताज़ा खबर व्यापार NAMOTV भारत दिल्ली विदेश देश

    फाइबर और खनिज से भरपूर 'ड्रैगन फ्रूट', जिसे कमलम भी कहा ज...

    June 26, 2021

    ताज़ा खबर व्यापार NAMOTV भारत दिल्ली

    वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने तेजी से दावा निस्...

    June 05, 2021

    ताज़ा खबर व्यापार NAMOTV भारत दिल्ली

    इस वर्ष दो सरकारी बैंकों का होगा निजीकरण, Niti Aayog ने स...

    June 04, 2021

    ताज़ा खबर व्यापार NAMOTV भारत दिल्ली

    वित्त वर्ष 2021-22 के लिए GDP ग्रोथ 9.5 प्रतिशत रहने का अ...

    June 04, 2021

    व्यापार NAMOTV भारत देश

    Jio ले आई दो नए सस्ते प्लान, कीमत 39 और 69 रुपये, कॉलिंग ...

    May 16, 2021

  • क्राइम समाचार
    अपराध ताज़ा खबर NAMOTV भारत महाराष्ट्र मुंबई

    मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किग्...

    June 05, 2023

    अपराध ताज़ा खबर उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत कौशांबी

    कौशांबी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 35 लाख की चोरी का हुआ...

    May 29, 2023

    अपराध जौनपुर ताज़ा खबर उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत

    थाना नेवढ़िया पुलिस द्वारा गोवंश की तस्करी करने वाले 3 अप...

    May 27, 2023

    अपराध जौनपुर ताज़ा खबर उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत

    जौनपुर के होटल में पुलिस का छापा: 6 युवतियां, एक युवक और ...

    May 26, 2023

    अपराध जौनपुर ताज़ा खबर उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत

    जौनपुर: वारंटी को सुरेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    May 25, 2023

  • खेल समाचार
    ताज़ा खबर खेल उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत कौशांबी

    कौशाम्बी जिलाधिकारी ने खेलों इण्डिया-यूनिवर्सिटी गेम्स-20...

    May 07, 2023

    ताज़ा खबर खेल NAMOTV भारत झारखण्ड जामताड़ा

    लायंस क्लब पाकडीह में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

    May 06, 2023

    ताज़ा खबर खेल NAMOTV भारत राजस्थान श्रीगंगानगर

    हरियाणा पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगित: निर्भय ने जीता स्वर्ण पदक

    March 18, 2023

    ताज़ा खबर खेल NAMOTV भारत राजस्थान श्रीगंगानगर

    मल्टीपर्पज स्कूल खेल मैदान में आयोजित गब्बर पहलवान सहित द...

    March 17, 2023

    ताज़ा खबर खेल NAMOTV भारत राजस्थान श्रीगंगानगर

    खाट लबाना में शुरू हुआ क्रिकेट प्रीमियर लीग का महाकुंभ

    March 10, 2023

    ताज़ा खबर खेल NAMOTV भारत राजस्थान श्रीगंगानगर

    स्वर्गीय प्रवीण बरोका की याद में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता ...

    March 09, 2023


ताज़ा खबर

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किग्...

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किग्रा सोना जब्त किया, 2 गिरफ्तार   मुंबई। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने 3...

June 05, 2023

पेरासिटामोल सहित कई खांसी-बुखार की दवाइयां हुई प्रतिबंधित...

श्रीगंगानगर मे हुआ श्री हनुमान चालीसा का महापाठ, हजारो की...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील मंझनपुर में सुनी जन...

कौशाम्बी: मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम मोंगरी कड़ा में ग्र...

  1. होम
  2. प्रधानमंत्री की अपील- 22 मार्च सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक देशभर में लगाएं जनता कर्फ्यू,
जौनपुर भारत उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री की अपील- 22 मार्च सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक देशभर में लगाएं जनता कर्फ्यू,

Namo TV Bharat March 19, 2020

प्रधानमंत्री की अपील- 22 मार्च सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक देशभर में लगाएं जनता कर्फ्यू,

*कोरोना संकट पर राष्ट्र के नाम संबोधन / प्रधानमंत्री की अपील- 22 मार्च सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक देशभर में लगाएं जनता कर्फ्यू, बाकी समय में भी जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें*
Mar 19, 2020,नई दिल्ली.
कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया महामारी की चपेट में है। मुझे देशवासियों से एक हफ्ते का वक्त चाहिए। हम कोरोना से बच गए, ये सोचना अभी ठीक नहीं है। हमें बचाव के लिए खुद संयम का संकल्प लेना होगा। मोदी ने अपील की है कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक देशभर में जनता कर्फ्यू लगाएं, लोगों को इसके बारे में जागरूक करें। इसके अलावा जरूरी न हो तो बाकी समय में भी घरों से न निकलें। 60-65 साल के बुजुर्ग भी कुछ हफ्ते आइसोलेट रहें।
मोदी ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘मेरे प्यारे देशवासियो! पूरा विश्व इस समय संकट के बहुत बड़े गंभीर दौर से गुजर रहा है। आम तौर पर कभी जब कोई प्राकृतिक संकट आता है तो कुछ देशों या राज्यों तक ही सीमित रहता है। इस बार ये संकट ऐसा है, जिसने विश्व भर की पूरी मानव जाति को संकट में डाल दिया है। जब प्रथम विश्व युद्ध हुआ था। कोरोना की इस बीमारी से पिछले दो महीने से हम निरंतर दुनियाभर से आ रही चिंताजनकर खबरें देख रहे हैं, सुन रहे हैं। इन दो महीनों में भारत के 130 करोड़ नागरिकों ने कोराेना जैसी वैश्विक महामारी का डटकर मुकाबला किया है। सभी देशवासियों ने आवश्यक सावधानियां बरतने का भरसक प्रयास भी किया है, लेकिन बीते कुछ दिनों से एक ऐसा माहौल बन गया है जैसे हम संकट से बचे हुए हैं।’’
आप मुझे एक हफ्ते दीजिए
‘‘ऐसा लग रहा है कि सब ठीक है। वैश्विक महामारी कोराना से निश्चिंत हो जाने की यह सोच सही नहीं है। इसलिए प्रत्येक भारतवासी का सजग रहा, सतर्क रहना बहुत आवश्यक है। साथियो! आपसे मैंने जब भी जो भी मांगा है, मुझे कभी भी देशवासियों ने निराश नहीं किया है। ये आपके आशीर्वाद की ताकत है कि हम सब मिलकर अपने निर्धारित लक्ष्यों की तरफ आगे बढ़ रहे हैं और सफल भी हुए हैं। आज मैं आप सभी देशवासियों, 130 करोड़ देशवासियों से, आप सभी से कुछ मांगने आया हूं। मुझे आपके आने वाले कुछ सप्ताह चाहिए। आपका आने वाला कुछ समय चाहिए। मेरे प्यारे देशवासियो! अभी तक विज्ञान कोरोना महामारी से बचने के लिए कोई निश्चित उपाय नहीं सुझा सका है और न ही इसकी कोई वैक्सीन बन पाई है। ऐसी स्थिति में हर किसी की चिंता बढ़नी बहुत स्वाभाविक है। दुनिया के जिन देशों में कोरोना का वायरस और उसका प्रभाव ज्यादा देखा जा रहा है, वहां अध्ययन में एक और बात सामने आई है। इन देशों में शुरुआती कुछ दिनों के बाद अचानक बीमारी का जैसे विस्फोट हुआ है। इन देशों में कोरोना से संक्रमित देशों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। भारत सरकार स्थिति पर इस वैश्विक महामारी के फैलावे के ट्रैक रिकॉर्ड पर पूरी तरह नजर रखे हुए है। हालांकि, कुछ देश ऐसे भी हैं, जिन्होंने आवश्यक निर्णय भी किए और अपने यहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा आइसोलेट करके स्थिति को संभाला है और उसमें नागरिकों की भूमिका बहुत अहम रही है।’’
130 देशवासियों को संकल्प लेना होगा
‘‘भारत जैसे 130 करोड़ की आबादी वाले विकास के लिए प्रयत्नशील देश पर कोरोना का संकट सामान्य बात नहीं है। आज जब बड़े-बड़े विकसित देशों में महामारी का व्यापक प्रभाव देख रहे हैं तो भारत पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, यह मानना गलत है। इसलिए इस वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के लिए दो प्रमुख बातों की आवश्यकता है। पहला- संकल्प। दूसरा- संयम। संकल्प और संयम। आज 130 करोड़ देशवासियों को अपना संकल्प और दृढ़ करना होगा कि हम इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए एक नागरिक के नाते कर्तव्य का पालन करेंगे। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों काे भी संक्रमित होने से बचाएंगे।’’

*हमारा खुद का स्वस्थ बने रहना जरूरी है*

‘‘साथियो! इस तरह की वैश्विक महामारी में एक ही मंत्र काम करता है। हम स्वस्थ, तो जगत स्वस्थ। ऐसी स्थिति में जब इस बीमारी की कोई दवा नहीं है, तब हमारा खुद का स्वस्थ बने रहना पहली आवश्यकता है। इस बीमारी से बचने और खुद के स्वस्थ बने रहने के लिए दूसरी अनिवार्यता है संयम। और संयम का तरीका क्या है? भीड़ से बचना, घर से बाहर निकलने से बचना, आजकल जिसे सोशल डिस्टेंसिंग कहा जा रहा है। कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर में सोशल डिस्टेंसिंग ज्यादा आवश्यक और कारगर है। हमारा संकल्प और संयम इस वैश्विक महामारी को कम करने में बड़ी भूमिका निभाने वाला है। अगर आप को लगता है कि आप ठीक हैं आपको कुछ नहीं होगा। आप ऐसे ही मार्केट में सड़कों पर जाते रहेंगे तो कोरोना से बचे रहेंगे तो ये सोच नहीं है। ऐसा करके आप अपने और अपने परिवार के साथ अन्याय करेंगे। मेरा देशवासियों से आग्रह है कि आने वाले कुछ सप्ताह तक जब बहुत जरूरी हो, तभी अपने घर से बाहर निकलें। चाहे काम ऑफिस, बिजनेस से जुड़ा हो, वह काम घर से ही करें। जो सरकारी सेवाओं में हैं, अस्पताल से जुड़े हैं, मीडियाकर्मी हैं, जनप्रतिनिधि हैं, उनकी सक्रियता तो आवश्यक है। लेकिन समाज के सभी लोगों को बाकी भीड़भाड़ से बाकी समारोहों से आइसोलेट करना चाहिए।’’

*60-65 साल से ज्यादा आयु वाले कुछ हफ्ते आइसोेलेट रहें*

‘‘एक और आग्रह है, परिवार में जो भी सीनियर सिटिजन हैं जो 60-65 साल से ज्यादा आयु वाले हैं, वो आने वाले कुछ हफ्ते आइसोेलेट रहें और घर से बाहर न निकलें। हो सकता है कि वर्तमान पीढ़ी पुरानी सोच से वाकिफ नहीं होगी। जब मैं छोटा था, तब जब युद्ध की स्थिति थी तब गांव-गांव ब्लैकआउट होता था। शीशों पर भी कागज लगा दिए जाते थे। लाइटें बंद होती थीं। लोग रातभर चौकसी करते थे। युद्ध न हो, तब भी साल में एक-दो बार नगर पालिकाएं ब्लैकआउट का ड्रिल करवाती थीं। लोगों की आदत बनी रहें, इसके लिए प्रयास करती थीं। इसलिए मैं आज प्रत्येक देशवासी से एक और समर्थन मांग रहा हूं। ये है- जनता कर्फ्यू। यानी जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू। इस रविवार यानी दो दिन के बाद 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना है। इस जनता कर्फ्यू के दरमियान कोई भी नागरिक घरों से बाहर न निकले, न सड़क पर जाए, न सोसाइटी-मोहल्ले में इकट्ठे हों। वे अपने घरों में ही रहें। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को तो जाना ही होगा। लेकिन नागरिक के नाते हम ऐसा न करें। 22 मार्च को हमारा यह प्रयास हमारे आत्मसंयम और देशहित में कर्तव्य पालन के संकल्प का मजबूत प्रतीक होगा। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की सफलता और इसके अनुभव हमें आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगे। मैं देश की सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह करूंगा कि वे जनता कर्फ्यू का पालन कराने का प्रयत्न करें।’’
जनता कर्फ्यू का संदेश लोगों तक पहुंचाएं और उन्हें जागरुक करें
‘‘सभी संगठनों से अनुरोध करूंगा कि अभी से लेकर रविवार तक इस जनता कर्फ्यू का संदेश लोगों तक पहुंचाएं और उन्हें जागरुक करें। आप ये भी कर सकते हैं कि हर दिन 10 नए लोगों को फोन करके इस वैश्विक महामारी और जनता कर्फ्यू की बात लोगों को बताएं और समझाएं। यह जनता कर्फ्यू हमारे लिए एक कसौटी की तरह होगा। यह कोरोना जैसी लड़ाई के लिए भारत कितना तैयार है, यह देखने-परखने का भी प्रयास होगा। 22 मार्च को मैं आपसे एक और सहयोग चाहता हूं। साथियो! पिछले दो महीनों से लाखों लोग अस्पतालों, एयरपोर्ट, दफ्तरों, शहर की गलियों में दिन-रात काम में जुटे हैं। चाहे डॉक्टर हों, नर्स हों, हॉस्पिटल का स्टाफ हो, सफाई करने वाले भाई-बहन हों, मीडियाकर्मी हों, पुलिसकर्मी हों, ट्रांसपोर्ट वाले हों, होम डिलिवरी करने वाले हों, ये लोग अपनी परवाह न करते हुए दूसरों की सेवा में लगे हैं। आज की परिस्थितियां देखें तो ये सेवाएं सामान्य नहीं कही जा सकतीं। आज भी ये खुद के संक्रमित होने का खतरा मोल ले रहे हैं, फिर भी अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। ये अपने आप में राष्ट्र रक्षक की तरह कोरोना महामारी और हमारे बीच में शक्ति बनकर खड़े हैं। देश ऐसे सभी छोटे-बड़े व्यक्तियों और संगठनों का कृतज्ञ है।”
‘‘मैं चाहता हूं कि 22 मार्च को ऐसे सभी लोगों को धन्यवाद अर्पित करें। यह तरीका भी सभी को जोड़ सकता है। जनता कर्फ्यू के दिन शाम 5 बजे हम अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर या बालकनी या खिड़कियों के सामने खड़े होकर 5 मिनट तक ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करें। इसके लिए ताली बजाकर, थाली बजाकर, घंटी बजाकर हम उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें, उनका हौसला बढ़ाएं और उन्हें सैल्यूट करें। पूरे देश के स्थानीय प्रशासन से भी आग्रह है कि 22 मार्च को शाम 5 बजे सायरन से इसकी सूचना लोगों तक पहुंचाएं। सेवा परमोधर्म: को मानने वाले ऐसे देशवासियों के लिए हमें अपनी पूरी श्रद्धा के साथ भाव व्यक्त करने चाहिए।’’

*देश में अब तक 171 लोग संक्रमित*

देश में अभी तक कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 171 हो गई है। बुधवार को एक दिन में ही 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बुधवार को 28 नए मामले सामने आए। एक दिन में सामने आए संक्रमण के केसों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। पश्चिम-बंगाल और पुडुचेरी में नए मामले सामने आए।

शेयर करे
टैग :
Namo TV Bharat

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

जौनपुर निजी कार्यक्रम में पहुंचे आतंकवाद विरोधी मोर्चा के...

थाना नेवढ़िया पुलिस द्वारा गोवंश की तस्करी करने वाले 3 अप...

जौनपुर के होटल में पुलिस का छापा: 6 युवतियां, एक युवक और ...

जौनपुर: वारंटी को सुरेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सुरेरी पुलिस वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सुरेरी पुलिस द्वारा हत्या के मामले में कई वर्षों से फरार ...

ऑनलाइन ठग गिरोह का पर्दाफाश, जौनपुर की सयुक्त टीम ने 9 सा...

अवैध खनन कर रहे एक जेसीबी व ट्रेैक्टर हुआ सीज

छींटाकसी का विरोध करना युवती को पड़ा महंगा, पड़ोसी युवक न...

जौनपुर के दीवानी न्‍यायालय में बदमाश ने पेशी पर आए बंदी क...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य

MASE REMOTE CONTROLS:CONTACT HERE FOR PREMIUM QUALITY TV,...

[caption id="attachment_468190" align="alignleft" width="300"] Ad.[/caption]

May 01, 2023

यूपी में ट्रेनिंग पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को तैनाती अं...

जौनपुर में 10वीं की छात्रा ने दी कार में परीक्षा,सोशल मीड...

सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने जरूरतमंदों को राशन व स...

Varanasi News: वाराणसी DM की अपील- जरूरी न हो तो न आएं का...

नवीनतम समाचार

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किग्...

June 05, 2023

पेरासिटामोल सहित कई खांसी-बुखार की दवाइयां हुई प्रतिबंधित...

June 05, 2023

श्रीगंगानगर मे हुआ श्री हनुमान चालीसा का महापाठ, हजारो की...

June 04, 2023

राजनीति समाचार

कौशाम्बी: केशव प्रसाद उप मुख्यमंत्री का जनपद भ्रमण कार्यक...

January 19, 2023

कौशाम्बी: सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व0 अटल ब...

December 25, 2022

ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव 7 दिसंबर को ग्रामीण क्षे...

December 05, 2022

व्यापार समाचार

केंद्रीय बजट के खिलाफ अम्बा के पूर्वटोला व सियारशुलि में ...

February 11, 2023

भाजपा सरकार का बजट युवा, छात्र, किसान विरोधी : आप नेता गिरी

February 02, 2023

कौशाम्बी: जीएसटी सर्वे से व्यापारियों में आक्रोश,जताया विरोध

December 14, 2022

Total Visitors Counter
6005
Namo TV Bharat is the best news website. It provides news from many areas.

हमसे संपर्क करें : namotvbharat@gmail.com

@2023 - namotvbharat.com. All Rights Reserved. Designed and Developed by Newsreach