33 साल बाद दूरदर्शन पर फिर शुरू हुआ “रामायण” का प्रसारण: “महाभारत” की भी वापसी…
पहले जैसा ही क्रेज देखने को मिला, कई जगह टीवी की उतारी गई आरती: युवा पीढ़ी के लोग बोले- आज पहली बार देखा दूरदर्शन…
कोरोना के चलते देश में जारी लाॅकडाउन के बीच लोगों को घर में “रोंके रखने” में मिलेगी मदद…..
लखनऊ। दूरदर्शन (डीडी नेशनल) पर 33 साल बाद आज से फिर शुरू हुए धारावाहिक रामायण का दिखा भारी क्रेज, टीवी पर रामायण शुरू होते ही कई जगह तो परिवार वालों ने टीवी की आरती उतारी। रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था। दूरदर्शन पर इसका आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को देखने को मिला था। दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण सुबह 9 बजे और फिर रात 9 बजे होगा।
काेरोना को लेकर देश भर में 21 दिन के लॉकडाउन के बीच सरकार ने एक बार फिर से दूरदर्शन पर धारावाहिक रामायण का प्रसारण आज से शुरू कर दिया। रामायण के प्रसारण की घोषणा के साथ ही हर वर्ग के लोग इसे देखने के लिए लालयित दिखे। लखनऊ सहित पूरे देश में सुबह 9 बजे जैसे ही टीवी पर “रामायण” शुरू हुई, लोग एक बार 33 साल पहले की तरह टीवी घेरकर बैठ गए तथा रिमोट घर के बड़ों ने अपने हाथ में ले लिया ताकि बच्चे चैनल बदल न सके। एक समय था जब टीवी पर रामायण देखने के लिए शहर में “कर्फ्यू” लग जाया करता था। आज जब पूरे देश में लॉकडाउन है, ऐसे में एक बार फिर रामायण के लिए लोगों में उसी तरह का क्रेज दिखाई दिया।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार गहरा रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि जनता की मांग पर दूरदर्शन पर रामायण सीरियल का फिर से प्रसारण शुरू किया गया है। सीरियल में राम का किरदार अरुण गोविल, सीता का किरदार दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया है, इसके निर्माता-निर्देशक स्व. रामानंद सागर थे। इसके अलावा अपने समय का बेहद पापुलर एक और धारावाहिक महाभारत का प्रसारण भी आज से दूरदर्शन पर शुरू हो गया। “डीडी भारती” पर “महाभारत” का दोपहर 12 बजे और फिर शाम 7 बजे रोजाना