मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किग्...
मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किग्रा सोना जब्त किया, 2 गिरफ्तार मुंबई। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने 3...
June 05, 2023
वाराणसी में आज 7 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है-जिलाधिकारी* *पूर्व के 6 हॉट स्पॉट के साथ अब एक और 7 वा हॉट स्पॉट मंडौली बनाया जा रहा है*
Namo TV Bharat April 24, 2020
*वाराणसी में आज 7 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है-जिलाधिकारी*
*पूर्व के 6 हॉट स्पॉट के साथ अब एक और 7 वा हॉट स्पॉट मंडौली बनाया जा रहा है*
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को वाराणसी में 7 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसमे मदनपुरा हॉट स्पॉट के 6 लोग हैं। सभी 6 लोग एक दिल्ली से लौटे मदनपुरा के जमाती व्यक्ति की कांटेक्ट ट्रेसिंग से जानकारी में आये थे। यह 55 वर्षीय जमाती व्यक्ति पहले कोरोना नेगेटिव था। जिसका कुछ दिन बाद लिया गया सैंपल पॉजिटिव हो गया था। इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में इनके साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले व अन्य मिला कर कुल 41 व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा चिन्हित किया गया था। उन्ही के सैंपल में से ये 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जमाती व्यक्ति पहले से पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मदनपुरा हॉट स्पॉट में पहले से 7 कोरोना पॉजिटिव लोग हैं। अब नए लोगो को मिला कर इस हॉट स्पॉट के 13 लोग पॉजिटव हो गये हैं। इसके अतिरिक्त एक 29 वर्षीय व्यक्ति मंडौली, थाना क्षेत्र मडुवाडीह से भी पॉजिटिव पाया गया है। यह दवा व्यवसायी है। यह व्यक्ति पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में जांच के लिए आया था, उस समय इनको खांसी, बुखार था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में इसका सैंपल 20 अप्रैल को लिया गया था। पूर्व के 6 हॉट स्पॉट के साथ अब एक और 7 वा हॉट स्पॉट मंडौली बनाया जा रहा है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
MASE REMOTE CONTROLS:CONTACT HERE FOR PREMIUM QUALITY TV,...
[caption id="attachment_468190" align="alignleft" width="300"] Ad.[/caption]
May 01, 2023