-
जौनपुर। सरायख्वाजा में युवक मिला करोना पाजिटिव, सूचना पर पुलिस ने हिरासत में लिया
जानकारी के अनुसार मोलनापुर समोपुर गांव निवासी हुबराज यादव का 40 वर्षीय बेटा करमचंद यादव उर्फ करिया मुंबई में रहकर ऑटो चलाता था। लाकडाउन के बाद वह किसी सहयोगी के जरिए घर आ रहा था। जिसके बाद वह सीधा हरियाणा पहुंच गया। हरियाणा में संदिग्ध पाए जाने पर हरियाणा पलवल की पुलिस ने इसका सैंपल लिया और और इसको क्वारटीन कर दिया। जिसके बाद यह मौका पाते ही हरियाणा से भाग लिया।रविवार की सुबह घर पहुंचा। इसी दौरान सैंपल रिपोर्ट भी आ गयी। इसकी जांच आई तो हरियाणा प्रशासन ने जौनपुर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सीओ सदर सरायख्वाजा पुलिस ने इसे पहुंच कर इसके घर से हिरासत में ले लिया है। और उपचार के लिए वाराणसी भेजा गया। सम्पर्क में आये लोगों को क्वांरटीन पर रखने का निर्णय लिया है।
रास्ते में कई लोगों से सम्पर्क में रहा पाजिटिव युवक
जौनपुर। मोलनापुर निवासी कर्मचन्द मुम्बई में आटो चलाता था, वह एक सप्ताह पूर्व किसी परिचित के जरिए ट्रक से उत्तर प्रदेश के लिए निकला था, रास्ता भटकने के चलते ट्रक हरियाणा पलवल में पहुंच गया। वहां तबियत बिगड जाने पर सैंपल लिया गया। उसके बाद किसी तरह वहां से भी भाग लिया। रास्ते में कई लोग के सम्पर्क में आया। सुबह घर पहुंच गया जितने लोगों के सम्पर्क में आया उन्हें भी क्वांरटीन किया और मिलने जुलने वालो की जांच पड़ताल की जा रही है।